MP : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दुल्हन के लौटने से पहले आंगन में थीं लाशें

Published : Dec 06, 2025, 11:05 AM IST
Accident-in Tamilnadu

सार

Chhatarpur Road Accident : मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार देर रात सागर-कानपुर हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा होग। जहां ट्रक-कार की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार शादी के बाद दुल्हन को लेने जा रहा था।

मध्य प्रदेश छतरपुर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। दुखद बात यह है कि मरने वाले पांचों लोग एक ही परिवार से थे। यह एक्सीडेंट तेज रफ्तार की वजह से हुआ, जहां फुल स्पीड में दौड़ रहे ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हदासा इतना भयानक था कि मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए कार के गेट तोड़ना पड़े, तब जाकर लाशें निकलीं।

सतना से शाहगढ़ जा रहा था प्रजापति परिवार

दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट छतरपुर जिले में सागर-कानपुर हाईवे नंबर 34 पर बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के पास हुआ। जहां कार में सवार होकर प्रजापति परिवार के 7 सदस्य सतना से शाहगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। आलम यह था कि टक्कर लगते ही पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

मरने वालों में भाई, मौसा-फूफा सहित अन्य रिश्तेदार शामिल

हादसे की खबर लगते ही छतरपुर पुलिस सागर आईजी हिमानी खन्ना मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान कर अस्पताल भेजा गया। बता दें कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने रहवासियों की मदद से उसे हिरसत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जबकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि हमारी बहन की 29 नवंबर को शादी हुई थी, हम सभी रिश्तेदार दो कारों के जरिए उसे लेने के लिए जा रहे थे। लेकिन पहुंचने से पहले ही ट्रक ने टक्कर मार दी। मरने वालों में दुल्हन के भाई, मौसा-फूफा और सहित अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

एक्सीडेंट में इन लोगों की हुई मौत

  • महेंद्र प्रजापति (30)
  • लक्ष्मण प्रजापति (40)
  • दीपक प्रजापति (24)
  • सुरेंद्र प्रजापति (26)
  • लालू प्रजापति (17)

दो लोगों का चल रहा इलाज

  • भूपेंद्र प्रजापति
  • जितेंद्र प्रजापति

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026: इंदौर में समिट का शुभारंभ करेंगे CM मोहन यादव, 50+ कंपनियां होंगी शामिल
India Chem 2026: MP में निवेश का बड़ा प्लान, प्लास्टिक पार्क से ग्लोबल निवेश तक, क्या बदलेगा?