
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जयमाला के दौरान दुल्हन बेहोश हो गई और जब होश में आई तो उसने फेरों से इनकार कर दिया। इस घटना से दूल्हे और उसके परिवार को बड़ा झटका लगा। दूल्हे ने परासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।
परासिया के महाराष्ट्र बैंक के पास रहने वाली युवती की शादी रामाकोना के युवक से तय हुई थी। शादी का आयोजन खिरसाडोह के एक मैरिज लॉन में हुआ था। शनिवार रात धूमधाम से बारात पहुंची और जयमाला की रस्म शुरू हुई।
जब दुल्हन ने बिना कोई कारण बताए शादी से इनकार कर दिया तो दूल्हे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूल्हे के जीजा ने बताया कि अगर दुल्हन शादी नहीं करना चाहती थी, तो पहले ही मना कर देना चाहिए था। यह तरीका सही नहीं है।
यह भी पढ़ें… GIS 2025: अडानी ग्रुप ने MP में 1.10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, गोदरेज, पतंजलि और ITC भी आए आगे
इस घटना के कारण दूल्हे और उसके परिवार को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान हुआ। दूल्हे के परिवार ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी और लाखों रुपये खर्च किए थे।
इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वर पक्ष और बाराती हैरान रह गए। रविवार सुबह दुल्हन के साथ विदाई की जगह, बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, दुल्हन पहले से ही इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। उसने अपने परिवार को भी इस बारे में बताया था और थाने तक गई थी। इसके बावजूद, परिवार उस पर शादी का दबाव बना रहा था।
यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे जबरन शादी का मामला मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन को पहले ही स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए था। हालांकि, इस मामले में अब पुलिस शिकायत दर्ज हो चुकी है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें… Global Investors Summit 2025: भोपाल में PM मोदी ने की 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए डिटेल्स
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।