CM मोहन यादव ने 'चिन्मय अमृत यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, स्वामी चिन्मयानंद के योगदान को किया याद

Published : Aug 21, 2026, 04:43 PM IST
Chinmaya Amrit Yatra

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में चिन्मय अमृत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वामी चिन्मयानंदजी के नैतिक विकास में योगदान को याद किया।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अगस्त को चिन्मय अमृत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी श्री चिन्मयानंदजी महाराज एक महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति थे। उनके मार्गदर्शन में देशभर में भारतीय संस्कृति विशेषकर श्रीमद्भगवद्गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा के 75 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंदजी का भारतीय समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास और हमारी संस्कृति की स्तुत्य धरोहर 'गीता' के प्रचार-प्रसार में दिया गया योगदान हम सबके हृदय में सदैव स्मरणीय रहेगा।

मिशन के सामाजिक और शैक्षिक कार्य

कार्यक्रम में स्वामी चिन्मयानंद मिशन के संरक्षक स्वामी मित्रानंद सरस्वती महाराज एवं मिशन के अन्य अनुयायी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा विश्व हिंदु परिषद की स्थापना सहित देशभर में कई स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित हमारी सामाजिक परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिशन के सभी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सब स्वामी चिन्मयानंदजी की बताए सत्मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे।

इन शहरों से गुजरेगी यात्रा

चिन्मय अमृत यात्रा भोपाल से झांसी तक जाएगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ से रवाना होकर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रीवा से सतना, बैतूल, नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंची है और अब झांसी पहुंचकर आगे की यात्रा करेगी। पिछली चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर शहरों से होकर गुजरी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा को रवाना कर स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक अभियानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, निलंबन के निर्देश
स्कूल की छुट्टी 4 बजे, टीचर 2 बजे ही कर देते थे छुट्टी! बच्चों की शिकायत पर दोनों शिक्षकों पर एक्शन