7,900 छात्रों को CM मोहन यादव का बड़ा तोहफ़ा, मिलेगी मुफ्त में ई-स्कूटी

Published : Feb 05, 2025, 09:19 AM ISTUpdated : Feb 05, 2025, 03:18 PM IST
scooty

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 फरवरी को भोपाल में 7,900 शासकीय स्कूल के छात्रों को मुफ़्त स्कूटी देंगे। शिक्षा मंत्री और जनजातीय कार्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। यह स्कूटी 12वीं में सबसे ज़्यादा अंक लाने वाले छात्रों को दी जा रही है।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी बुधवार को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली 7,900 बच्चों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब 7 हजार 900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरित की जायेगी। कार्यक्रम का ईलेक्ट्रॉनिक चैनल के माध्यम सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav Sagar Visit: 32 लाख हितग्राहियों को ₹196.72 करोड़, रहली में फूड पार्क-फ्लाईओवर की घोषणा
MP News: सिवनी में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण, सीएम मोहन यादव का संदेश