पर्वतारोही भावना ने अमेरिका में रचा नया कीर्तिमान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

Published : Jan 26, 2025, 02:23 PM IST
CM Dr Mohan Yadav congratulated

सार

मध्यप्रदेश की बेटी भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ फतह की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 साल पूरे होने पर भावना को बधाई दी।

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की साहसी पर्वतारोही सुश्री भावना को "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के दिन 22 जनवरी को हासिल उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की साहसी युवतियां अन्य राष्ट्रों की दुर्गम पर्वत शिखरों पर पहुंचकर देश और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ा रही हैं। 'पर्वतारोही' भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की बेटी हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के सर्वोच्च ऊंचाई के पर्वत स्थल माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहसी पर्वतारोही भावना को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी भावना ने अपनी यह उपलब्धि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 वर्ष को समर्पित कर इस अभियान को नव शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ बेटियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। भावना की यह उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की गौरव भावना डेहरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Neha Bohra Controversy: ब्राह्मणों और देवी-देवताओं के अपमान पर सरकार से बड़ी मांग! देखिए पूरा बयान
Dewas TI Dilip Puri Death: देवास शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, पांच जिलों में फैले नेटवर्क पर वार-आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर