डॉ.मोहन यादव का दिल्ली प्रवास: मंत्रियों से मुलाकात, IAS अफसरों संग सहभोज

Published : Aug 29, 2024, 11:55 PM ISTUpdated : Aug 29, 2024, 11:57 PM IST
Mohan Yadav met CR Patil in Delhi

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और परियोजनाओं पर चर्चा की।

CM Dr Mohan Yadav met Union Minister CR Patil: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। देश की राजधानी में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की है। केंद्रीय मंत्री पाटिल से मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की है। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री वी सोमन्ना भी मौजूद रहे। सीएम ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान एमपी कैडर के आईएएस अफसरों के सहभोज में शिरकत किया।

आईएएस अफसरों के साथ सहभोज

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने एमपी कैडर के आईएएस अफसरों के सहभोज में भी शिरकत किया। यह आईएएस अफसर, केंद्रीय सेवा में प्रतिनियुक्ति पर हैं। सहभोज का आयोजन नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में था।

 

सहभोज के पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की है।

 

 

डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की है। दोनों मंत्रियों ने राज्य के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की।

 

 

यह भी पढ़ें:

ट्रेनी डॉक्टर की मौत: क्या छुपा रही है पुलिस? ऑडियो कॉल में खुलासा

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी