महाकाल की नगरी में सीएम की सौगातें, जानिए क्या कुछ रहा खास?

Published : Feb 18, 2025, 09:21 AM ISTUpdated : Feb 18, 2025, 09:29 AM IST
Mohan Yadav

सार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन में 2272 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने गरीबों के उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की।

भोपाल/उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन वालों के लिए 15 फरवरी का दिन कई मायनों में खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने उज्जैन में 2272 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन-लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हम सभी पर बाबा महाकाल की कृपा है। हम सभी अलग-अलग क्षेत्रों में और आगे बढ़ने वाले हैं। गरीब जनता को भी आगे बढ़ने का अधिकार है। उसे भी बड़े भवनों में शादी-ब्याह करने चाहिए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। हमारी सरकार मिशन ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है। उन्होंने जनता को बताया कि पेप्सिको कंपनी आलू उत्पादकों के लिए बड़ी कंपनी स्थापित करने जा रही है। अब उनकी सरकार गाय-बकरी का दूध भी खरीदेगी। साथ ही, दूध उत्पादन पर फसल की तरह बोनस भी मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के गरीब को कल का मजबूत आदमी बनाएंगे। हमारी सरकार सबके जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण ने यहां कर्म किया। हमें जनता के कच्चे मकानों को पक्का बनाने की कोशिश करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव में भी गरीब जनता के मकानों को पक्का बना रही है। हर गरीब को सरकार की हर योजना का लाभ मिलना चाहिए। आज समय बदल गया है। रोजगार के लिए अब दुनियाभर के लोग यहां आ रहे हैं।

गाय पालने पर मिलेगा इतना अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पेप्सिको उज्जैन में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी स्थापित कर रही है। वह किसानों से आलू सीधे खरीदेगी। हमारी सरकार गाय पालनों को 25 फीसदी अनुदान देगी। इससे गाय पालने वालों की आय बढ़ेगी। प्रदेश का दुग्ध संघ गाय और बकरी का दूध भी खरीदेगा। इससे दूध उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। जनता को दूध उत्पादन पर फसल की तरह ही बोनस मिलेगा। हमारी सरकार युवाओं को उसकी क्षमता के हिसाब से राजगोर-स्वरोजगार मुहैया कराएगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है राज्य को देश के विकसित राज्यों में शामिल करना। हम युवाओं-गरीबों का जीवन बदलने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं को जिस भी तरह का उद्योग लगाना हो, उसमें सरकार मदद करेगी। शिप्रा के सभी घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लोग नाव से एक घाट से दूसरे घाट जा सकेंगे। लोगों को शिप्रा का साफ पानी मिलेगा।

9 हजार किमी क्षेत्र को जोड़ने की वृहद योजना

उन्होंने कहा कि भविष्य में उज्जैन-इंदौर-देवास-धार-शाजापुर-मक्सी के औद्योगिक क्षेत्रों को मिलाकर एक किया जाएगा। यह 9 हजार किमी की वृहद परियोजना है। इन क्षेत्रों में आने-जाने के लिए सड़कों का विकास किया जाएगा। इससे आने वाले 50 साल तक किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। आने वाले समय में भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा को भी आपस में जोड़ दिया जाएगा। इंदौर से उज्जैन की कनेक्टिविटी के लिए कई सड़कों को फोरलेन किया जा रहा है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं