MP CM मोहन यादव ने 'सबकी योजना- सबका विकास' अभियान में भाग लेने का किया आहवान

Published : Oct 03, 2024, 10:10 PM ISTUpdated : Oct 03, 2024, 10:11 PM IST
MP-government-started-sabki-yojana-sabka-vikas-Campaign-on-gandhi-jayanti-2024

सार

CM मोहन यादव ने PM मोदी के मार्गदर्शन में 'सबकी योजना-सबका विकास' अभियान में ग्रामवासियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यह अभियान पंचायतों के समग्र विकास को सुनिश्चित कर ग्रामीण क्षेत्रों को सतत विकास लक्ष्य की ओर अग्रसर करने का प्रयास है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती से देश की सभी पंचायतों में आरंभ किए जा रहे "सबकी योजना-सबका विकास" अभियान में ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सक्रियता के साथ भाग लेने का आहवान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी संदेश में कहा कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतरने और गांव के सुनिश्चित विकास में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर आरंभ "सबकी योजना-सबका विकास" राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य हर गांव-हर पंचायत को विकास की मुख्य धारा में लाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के हर गांव को इस अभियान के माध्यम से समग्र विकास के अवसर मिलने वाले हैं। अभियान में हर पंचायत को जन-भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय ने इस अभियान को सतत विकास लक्ष्य के साथ जोड़ा है, जिससे हमारे गांवों का विकास वैश्विक मानकों के अनुरूप हो। अभियान में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम विकास में प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी, विकसित मध्यप्रदेश का आधार बनेगी और यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में प्रदेश की आहुति होगी। अतः अभियान में ग्रामवासी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर "सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास" के मंत्र को साकार करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतारने और गांव के सुनिश्चित विकास में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य हर गांव-हर पंचायत को विकास की मुख्य धारा में लाना है। मध्य प्रदेश के हर गांव को इस अभियान के माध्यम से समग्र विकास के अवसर मिलने वाले हैं। अभियान अंतर्गत हर पंचायत को जन- भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। पंचायती राज मंत्रालय ने इस अभियान को सतत विकास लक्ष्य के साथ जोड़ा है, ताकि हमारे गांवों का विकास वैश्विक मानकों के अनुरूप हो। अभियान में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी ग्रामवासियों से इस अभियान के लिए होने वाली ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी विकसित मध्यप्रदेश का आधार बनेगी और यह प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में प्रदेश की आहुति होगी। अतः 'सबकी योजना-सबका विकास' अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र को साकार करें।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र