सीएम डॉ. मोहन यादव का विज्ञान दिवस पर ज्ञान-विज्ञान का अनोखा मिश्रण!

Published : Mar 03, 2025, 04:42 PM IST
national science day

सार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और तकनीक में भारत की प्रगति की सराहना की और साथ ही प्राचीन भारतीय ज्ञान की भी बात की। उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद उद्यान के लिए राशि भी स्वीकृत की।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के विज्ञान भवन पहुंचे। उन्होंने यहां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का समय अद्भुत समय चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभागों को सभी जरूरी काम करने की छूट मिली हुई है। पीएम मोदी ने नई तकनीक और नवाचारों के लिए पूरी तरह से उदारता बरती है। हमारे देश ने दुनिया के सामने उदाहरण पेश किए हैं। चाहे, डिजीटल पेमेंट हो, चाहे कोविड के समय टीकों का रिकॉर्ड हो, सब में भारत ने दुनिया को राह दिखाई। हमारा सारा सिस्टम विज्ञान पर आधारित है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारा भारत इतना बड़ा है कि इसमें दुनिया के 100 देश आ जाएं। इसका एक मात्र कारण विज्ञान है। 

वर्तमान समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग का है। मध्यप्रदेश सरकार भी विज्ञान को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। हमारा सारा सिस्टम विज्ञान पर आधारित है। आधुनिक विज्ञान से पहले से भी हमारे विद्वान नवग्रह पूजा कराते थे। उन्होंने कहा कि हम भले ही बैठे हैं, लेकिन हम चलायमान हैं। चैरेवेती-चैरेवती हमारा वेद वाक्य है। हमारा अपना स्वयं का शरीर पल-पल बदल रहा है। जैसा हमारा पिंड है वही ब्रह्मांड है। जन्म से मृत्यु तक जाना ही जीवन है। हम सब अनंत आकाश तक दौड़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फसल बीमा योजना के पोस्टर भी जारी किया।

अमर शहीद चंद्रशेखर उद्यान" निर्माण के लिए तीन करोड़ की राशि

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान के लिए राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अलीराजपुर जिले में उनकी जन्मभूमि चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में "अमर शहीद चंद्रशेखर उद्यान" के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह उद्यान अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान को चिरस्थायी रखने के साथ ही शहर की विरासत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात