बाबा साहेब पर MP में बवाल: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला!

Published : Dec 19, 2024, 11:05 AM IST
CM Mohan Yadav

सार

अमित शाह के बयान पर मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा, सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाया। नेहरू पर चुनाव हराने का भी आरोप।

भोपाल. डॉ बीआर आंबेडकर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दिए बयान का विरोध में बुधवार को एमपी विधानसभा में भी हुआ। कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, स्पीकर ने उसे कार्रवाई से विलोपित करा दिया। वहीं इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कांग्रेसी नेता और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

पंडित नेहरू बाबा साहब अंबेडकर को हरवाने के लिए जिम्मेदार थे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस मूलत: बाबा साहेब और उनके विचारों की विरोधी रही है। सर्वविदित है कि पंडित नेहरू ने स्वयं एक नहीं बल्कि दो चुनावों में बाबा साहब अंबेडकर को हरवाने के लिए जिम्मेदार थी। बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस का द्वेषपूर्ण रवैया इस बात से भी सिद्ध होता है कि इनके शासनकाल में बाबा साहेब को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित नहीं किया गया जबकि अटल जी के सहयोग से 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

कांग्रेस ने संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब का चित्र तक नही लगाया गया

बाबा साहेब के मरणोपरांत कांग्रेस ने कई दशकों तक संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब का चित्र तक नही लगाया गया। भारत का मान बढ़ाने वाले बाबा साहेब को भारत रत्न से वंचित करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता का प्रमाण रहा है। मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि बाबा साहेब का जन्म अंबेडकर नगर (महू) में हुआ और प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वहां न सिर्फ भव्य स्मारक बना बल्कि बाबा साहेब के पंचतीर्थों के निर्माण का संकल्प भी भाजपा सरकार ने पूर्ण किया।

कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस नहीं मनाया...लेकिन

बाबा साहेब ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित-वंचित-पीड़ित की चिंता की, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी इस वर्ग का उत्थान नहीं होने दिया। कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस नहीं मनाया वही यह गौरवशाली राष्ट्रीय उत्सव शुरू करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में हुआ है। बाबा साहेब के द्वारा प्रतिपादित राष्ट्रवादी विचार अत्याधिक मजबूत और परिपक्व है यही कारण है कि जब केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने संसद में तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ बाबा साहेब का पक्ष रखा तो कांग्रेस बौखला गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान, समूचे राष्ट्र का अपमान है। कांग्रेस द्वारा किया गया अन्याय, भारत की आत्मा पर प्रहार है।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Bhopal: भोपाल-इंदौर समेत इन शहरों में बढ़ेगी गर्मी, जानिए MP मौसम का हाल
MP Farmers News: हर विधानसभा में खुलेंगी कृषि यंत्रों की दुकानें, किसानों को किराये पर मिलेंगे उपकरण