बच्चों को संस्कार और अनुशासन सिखाना जरूरी, CM मोहन यादव ने क्यों कही ये बात?

Published : Oct 26, 2026, 12:14 PM IST
CM Mohan Yadav

सार

MP सीएम मोहन यादव ने 26 अक्टूबर को बड़वानी में बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने पर जोर दिया। उन्होंने शिवपंथ समुदाय के नशामुक्ति अभियान की तारीफ की। साथ ही गायत्री परिवार के रचनात्मक कार्यों को भी सराहा।

भोपाल/बड़वानी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ अच्छे संस्कार, सनातन संस्कृति के मूल्य और अनुशासन सिखाना भी जरूरी है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और वे आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात 26 अक्टूबर को बड़वानी में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। वे शरद पूर्णिमा के अवसर पर आदिवासी अंचल में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे थे।

नशे के खिलाफ शिवपंथ समुदाय के अभियान की तारीफ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में शिवपंथ समुदाय के कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराज बंशी और उनके अनुयायी आदिवासी अंचल में भगवान की भक्ति, महादेव की आराधना और नशे के खिलाफ जनजागरण का अभियान चला रहे हैं। यह समाज सुधार की दिशा में एक अच्छा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे जैसी बुराई को दूर करने के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा। ऐसे अभियान लोगों को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

गायत्री परिवार के आश्रम में बच्चों के लिए हो रहीं गतिविधियां

मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार के प्रयासों की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि बड़वानी प्रवास के दौरान उन्हें गायत्री परिवार के आश्रम में रुकने का अवसर मिला। यहां बच्चों और युवाओं के विकास के लिए संस्कार, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन में अच्छे व्यवहार, अनुशासन और संस्कृति से जुड़े मूल्यों की सीख देना जरूरी है। आश्रम में सुबह योगाभ्यास और दूसरी गतिविधियों में शामिल होकर उन्हें अच्छा अनुभव हुआ।

जनकल्याण और समाज सुधार पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़वानी को निमाड़ का पेरिस कहा जाता है। यहां के प्रवास के दौरान उन्हें समाज निर्माण और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े कई प्रेरणादायक कामों को करीब से देखने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा से दीपावली तक का समय सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। ऐसे पर्व समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण, सामाजिक उत्थान और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और समाज के साझा प्रयासों से नई पीढ़ी को संस्कारवान और जिम्मेदार बनाने के साथ सामाजिक सुधार को भी मजबूती मिल सकती है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tribal Pride Day: 3 लाख रोजगार-500 सड़कों निर्माण, बिरसा मुंडा जयंती पर आलीराजपुर से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश
PM Shri Heli Paryatan Sewa: महाकाल दर्शन से लेकर कान्हा टाइगर रिजर्व तक... MP में हेलीकॉप्टर से घूमने का मौका, देखें किराया