भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ऑलम्पिक 2024 मे जीता कांस्य, CM मोहन यादव ने दी बधाई

Published : Aug 09, 2024, 06:33 PM IST
Mohan-Yadav-congratulate-Indian-men-hockey-team-for-bronze-medal-in-Paris-Olympics-2024

सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को पेरिस 2024 ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर ग्रीष्मकालीन खेलों में अपना लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर पूरी टीम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भोपाल। भारतीय हॉकी टीम, मेडल जीतने के मामले में ओलंपिक के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। इसने 8 गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज ओलंपिक में जीते हैं। हालांकि, टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 के पहले 41 सालों तक हॉकी में मेडल के लिए जूझी और कांस्य मेडल जीत, मेडल के सूखे को खत्म किया था। पेरिस ओलंपिक में कांस्य जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो मेडल हासिल करने का भी इतिहास दोहराया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलम्पिक गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी टीम की सफलता पर आज सभी भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा। यह हमारे लिए और भी आनंद तथा गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने से मध्यप्रदेशवासी भी जश्न मना रहे हैं , क्योंकि विजयी भारतीय टीम में म.प्र. इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के इस होनहार खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल कर विवेक और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस लगन और परिश्रम से भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशांसनीय है।

 

 

उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश राज्य हॉकी आकादमी के पूर्व खिलाड़ी रहे विवेक सागर दूसरी बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसके पूर्व टोक्यों ओलंपिक-2020 में भी भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Unnat Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव 2026, किसानों को योजनाएं, तकनीक और बाजार तक मिली पूरी जानकारी
Indore Vande Mataram Controversy: इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद पर सियासत गरम, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला