8000 करोड़ का निवेश और सिर्फ 7 महीने में लोकार्पण! कैसे बदल रहा है एमपी का भविष्य

Published : Nov 19, 2025, 11:02 AM IST
cm mohan yadav investor friendly mp industrial growth

सार

मध्यप्रदेश में उद्योगपतियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव के स्नेह और व्यवहार से प्रभावित निवेशक मक्सी में 8000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। नई उद्योग नीति और तेज विकास से एमपी देश का प्रमुख निवेश गंतव्य बन रहा है।

किसी भी राज्य की प्रगति उसके उद्योगों, निवेश और नेतृत्व की सोच से तय होती है। मध्यप्रदेश इन दिनों जिस रफ्तार से विकसित होते राज्यों की कतार में सबसे आगे निकल रहा है, उसके पीछे सिर्फ नीतियां नहीं बल्कि एक ऐसा नेतृत्व है जो उद्योगपतियों को भरोसा, सुरक्षा और सम्मान देता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्नेह, व्यवहार और कार्यशैली आज देश-विदेश के बड़े निवेशकों को आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि जब बाकी राज्य उद्योग लगाने का न्यौता भेज रहे हैं, तब भी निवेशक अपनी पसंद में सिर्फ मध्यप्रदेश का ही नाम लिख रहे हैं।

इंवेस्टर्स को क्यों पसंद आ रहे CM Mohan Yadav?

उद्योगपतियों के मुताबिक, डॉ. मोहन यादव का व्यवहार सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि आत्मीयता से भरा है। उनका स्नेह और स्वागत देखकर बिजनेस लीडर्स को न सिर्फ व्यापारिक माहौल पर भरोसा होता है बल्कि अपने निवेश और सुरक्षा की पूरी गारंटी भी नजर आती है। यही कारण है कि कई उद्योगपति भूमि-पूजन से लेकर लोकार्पण तक की प्रक्रियाएं रिकॉर्ड समय में पूरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP कैबिनेट के 6 बड़े फैसले: किसानों को 90% सब्सिडी पर 7.5 HP सोलर पंप, 33 हजार बच्चों को ₹4000 मासिक मदद

मक्सी में 8 हजार करोड़ का मेगा निवेश करेगा जैक्सन ग्रुप

जैक्सन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने एक कार्यक्रम में बड़ा बयान देते हुए बताया कि उन्हें कई अन्य राज्यों से निमंत्रण मिले, लेकिन उन्होंने निवेश के लिए मध्यप्रदेश ही चुना। उन्होंने कहा: “मक्सी में निवेश करने का मुख्य कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वभाव और स्नेह है। जिस तरह उन्होंने हमारा स्वागत किया, वह अद्भुत है।”

गुप्ता ने घोषणा की कि:

  • मक्सी में 8 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा
  • निवेश का पहला चरण 15 जुलाई 2026 को पूरा होगा
  • वे चाहते हैं कि लोकार्पण के समय भी मुख्यमंत्री उपस्थित रहें

तेजी से विकास कर रहा है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समीर गुप्ता का वक्तव्य बताता है कि राज्य में विकास किस रफ्तार से हो रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भूमि-पूजन आज हो रहा है, वहां सात महीने बाद लोकार्पण भी संभव है। यह गति दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों तेजी से विकसित हो रहे हैं।

क्या है मध्यप्रदेश की नई उद्योग नीति?

प्रदेश सरकार ने इस साल औद्योगिक संवर्धन नीति-2025 को मंजूरी दी है। इसका लक्ष्य है:

  • राज्य की जीडीपी को 2.9 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2030 तक 6 लाख करोड़ रुपये तक ले जाना
  • विश्व स्तरीय औद्योगिक संरचना तैयार करना
  • पर्यावरणीय रूप से स्थायी औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना
  • अगले पांच वर्षों में 20 लाख नए रोजगार सृजित करना
  • व्यापार करने की प्रक्रियाओं को सरल बनाना
  • निवेशकों को सहज, सुरक्षित और सक्षम वातावरण प्रदान करना

नई नीति उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए प्रशिक्षित कार्यबल तैयार करने पर भी फोकस करती है।

यह भी पढ़ें: MP में CM मोहन यादव ने किया बड़ा फैसला : बस में सफर करने वाले के लिए जरूरी खबर

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर