डेयरी वालों को लिए खुशखबरी: MP सरकार ने किए कई अहम फैसले

Published : Sep 08, 2025, 07:43 PM IST
CM Mohan Yadav

सार

MP Gauseva Board Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गोबर, गोमूत्र से आय, सौर ऊर्जा उपयोग, देसी नस्ल प्रोत्साहन, धार्मिक संस्थाओं की भागीदारी पर चर्चा हुई।

Madhya Pradesh News : सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आत्मनिर्भर गोशाला, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। गौ-शालाएं गोबर, गोमूत्र आदि अपशिष्ट से धन अर्जित कर संपन्न बन सकती हैं। अतः स्वावलंबी गौशालाएं विकसित करने के लिए गौशालाओं में दुग्ध उत्पादों सहित गोमूत्र-गोबर आदि से निर्मित सामग्री के विक्रय की व्यवस्था विकसित की जाए। इसके साथ ही गौशालाओं में उपलब्ध स्थान का उपयोग सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के लिए भी किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कई निर्देश दिए

  • सीएम ने कहा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में स्थानीय परिवेश के अनुरूप देसी नस्ल के गोपालन को प्रोत्साहित किया जाए।- 
  • गौशालाओं के प्रबंधन में धार्मिक संस्थाओं और दानदाताओं को जोड़ा जाए।
  •  प्रदेश में उपलब्ध पशुधन के अनुपात में पशु चिकित्सकों की संख्या कम है।
  •  गोवंश के बेहतर प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए पशु चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी आवश्यक है।
  • प्रदेश के जनजातीय अंचलों में भी गोपालन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आवश्यक नवाचार किए जाएं।
  •  प्रदेश में पशुपालन-कृषि-उद्यानिकी तथा नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में समन्वित रूप से कार्य करने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी और दुग्ध उत्पादन की दिशा में भी प्रदेश, देश के शीर्षस्थ राज्यों में शामिल हो सकेगा।ट

क्या काम करती है गौसंवर्धन बोर्ड 

  • बैठक में जानकारी दी गई कि गौसंवर्धन बोर्ड द्वारा गौशाला समितियों के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जा रही है।
  •  बोर्ड द्वारा 937 नवीन गौशालाओं की स्थापना उपरांत पंजीयन किया गया है, एक लाख 10 हजार गोवंश को आश्रय प्राप्त है।
  •  2024-25 में विदिशा, देवास, आगर-मालवा, ग्वालियर, दमोह, सतना तथा रीवा में बायोगैस सह जैविक खाद निर्माण संयंत्र स्थापित किए गए।
  •  नगर निगम ग्वालियर, इंदौर तथा उज्जैन ने वृहद गौशालाओं का संचालन आरंभ किया गया है। भोपाल और जबलपुर में गौशालाओं की स्थापना का कार्य जारी है। 
  • बैठक में स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना की नीति की प्रगति पर भी समीक्षा हुई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर