
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लोकतंत्र के लिए जरूरी प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर जागरूक मतदाता अपनी जिम्मेदारी समझे और मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने में सहयोग करे।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से SIR को लेकर फैलने वाले किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने तय नियम और प्रक्रिया निर्धारित की है। ऐसे में सही जानकारी के लिए केवल निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा किया जाना चाहिए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए मतदाता सूची का अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी उद्देश्य से की जा रही एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके तहत मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि सूची को अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागरिकों से अपील की कि SIR को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली अपुष्ट जानकारी पर ध्यान न दें। उन्होंने साफ कहा कि फॉर्म 6 और डिक्लेरेशन समेत पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित की गई है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी के लिए केवल निर्वाचन आयोग के आधिकारिक स्रोतों और तय प्रक्रिया को ही आधार बनाएं। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति में अनधिकृत जानकारी पर भरोसा करने से बचना चाहिए।
लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है...
लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची भी अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है।
SIR को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। Form 6 और Declaration सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। सही जानकारी के लिए सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया पर ही विश्वास करें।
मेरा आग्रह है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और प्रत्येक नागरिक अपने नाम की भी पुष्टि करे। आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक विश्वसनीय मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 5, 2026
सीएम मोहन यादव ने खास तौर पर युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ नए मतदाता ही नहीं, बल्कि हर नागरिक को अपनी मतदाता सूची में दर्ज जानकारी और नाम की पुष्टि करनी चाहिए। इससे मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची को सही और भरोसेमंद बनाने की जिम्मेदारी केवल निर्वाचन व्यवस्था की नहीं है। इसमें नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने और SIR की निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया। सीएम के मुताबिक, जागरूक मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से एक विश्वसनीय और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।