CM बनते ही एक्शन में आए मोहन यादव, ग्वालियर में मंदिर-मस्जिद से उतरे लाउड स्पीकर

Published : Dec 15, 2023, 07:53 PM ISTUpdated : Dec 16, 2023, 12:21 PM IST
gwalior

सार

सीएम की कुर्सी पर बैठते ही डॉ मोहन यादव एक्शन में आ गए है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रदेश में कोलाहल अधिनियम का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए। जिस पर तुरंत एक्शन भी नजर आने लगा है।

ग्वालियर. सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में कोलाहल अधिनियम का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी ध्वनि प्रदूषण नहीं हो, इसके लिए तत्काल प्रभाव से टीमें गठित की जाए, अगर कहीं इस अधिनियम का पालन नहीं हो तो तत्काल कार्रवाई की जाए। सीएम आदेश पर लोगों ने खुद ही नियमों का पालन करने की ठान ली है। ऐसा ही कुछ नजारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में नजर आया।

मंदिर मस्जिद से उतरे लाउड स्पीकर

सीएम के आदेश के बाद प्रदेश में मंदिर से हिंदुओं ने और मस्जिद से मुसलमानों ने खुद लाउड स्पीकर उतार लिए हैं। क्योंकि इनकी आवाज मानक से अधिक रहती है। ऐसे में लोगों ने खुद ही सीएम के आदेश का पालन करते हुए धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतार लिए हैं।

सभी जिलों में भेजे आदेश

सीएम के निर्देश पर सभी जिलों में कोलाहल अधिनियम का सख्ती से पालन करने के आदेश सभी जिलों में भेज दिए गए हैं। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी मिलकर बैठक कर लोगों को समझाया कि मानक स्तर से अधिक आवाज में लाउड स्पीकर नहीं चला सकते हैं। इस कारण खुद लोगों ने आगे आकर धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतार लिए हैं। सीएम ने लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि अत्यधिक शोर के कारण लोगों की कार्य क्षमता, उनकी नींद, आपसी चर्चा, बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य प्रकार से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभाव पड़ता है। इस कारण तेज आवाज में बजने वाले लाउड स्पीकर को तुरंत बंद किया जाए।

यह भी पढ़ें: MP सीएम मोहन यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे 36 जवान

मांस मच्छी की अवैध दुकानों पर भी अंकुश

सीएम ने अवैधानिक रूप से चल रही मांस मछली की दुकानों पर भी अंकुश लगाने के आदेश प्रशासन को दिए हैं। जिसके तहत मध्यप्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई हुई है। बगैर लाइसेंस अवैधानिक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाली मांस मछली की दुकानों को हटाया गया है।

यह भी पढ़ें:  प्रेग्नेंट हो गई पाकिस्तान से लौटी अंजू ? क्या बनेगी नसरुल्लाह के बच्चे की मां

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज