विधानसभा मानसून सत्र से पहले एक्शन में CM मोहन यादव, जगदीशपुर में होगी विशेष कैबिनेट बैठक

Published : Jul 18, 2026, 05:55 PM IST
cm mohan yadav

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 18 जुलाई को एक बैठक में जगदीशपुर में 19 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक और 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विधेयक प्रस्तावों पर भी चर्चा की।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जुलाई को को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 जुलाई को भोपाल जिले के ग्राम जगदीशपुर के पुरातात्विक धरोहर स्थल में होने वाली कैबिनेट की बैठक और 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में अनुमोदन के लिए लाए जाने वाले सभी विधेयक प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभागाधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश भी दिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मैं 26वीं पत्नी हूं, पति कर चुका है 25 शादियां, रोते हुए फेसबुक लाइव आए BJP विधायक और डॉक्टर बेटी
Sehore Balram Krishi Mahotsav: किसानों को बड़ा तोहफा, लोन और MSP पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान