महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को कैबिनेट मंजूरी, CM मोहन यादव ने PM मोदी का जताया आभार

Published : Nov 28, 2026, 08:37 PM IST
mohan yadav

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी का आभार जताया है। जानिए सीएम यादव ने क्या कहा...

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस दूरदर्शी निर्णय के परिप्रेक्ष्य में देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ये देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने वाला फैसला- मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कहा है कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। इससे लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, लोकसभा की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से जनप्रतिनिधित्व का भी विस्तार होगा।

देश के विकास में हर क्षेत्र की आवाज संसद में रखा जा सकेगा- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संशोधन विधेयक से देश के विकास में हर क्षेत्र की आवाज को और मुखरता से संसद में रखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने के लिए नए परिसीमन आयोग के शीघ्र गठन और आरक्षित सीटों के रोटेशन का प्रावधान भी किया गया है।

सीएम मोहन यादव की पूरी सोशल मीडिया पोस्ट यहां पढ़िए

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Madhya Pradesh News: समाधान ऑनलाइन में CM मोहन यादव का सख्त रुख, अधिकारियों को शिकायत पर लापरवाही पड़ी भारी
JanParichay MP: एक अकाउंट से केंद्र और दूसरे राज्यों की सेवाएं भी, मध्यप्रदेश में बड़ा डिजिटल बदलाव