AI से EV तक... CM Youth Conclave में युवाओं को मिलेंगे भविष्य की नौकरियों के संकेत, जानिए पूरा प्लान

Published : Oct 04, 2026, 07:42 PM IST
CM Youth Conclave 2026 CM Mohan Yadav to Interact with 20000 Youth in Bhopal

सार

CM Youth Conclave 2026 का आयोजन 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा। CM मोहन यादव 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे। AI, स्टार्टअप, रोजगार, कौशल और उभरती तकनीकें रहेंगी केंद्र में।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन खास होने जा रहा है। भोपाल के लाल परेड मैदान में CM Youth Conclave-2026 का आयोजन होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस आयोजन का फोकस सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कौशल, स्टार्टअप, स्वरोजगार और भविष्य की तकनीकों पर भी रहेगा।

रोजगार और कौशल पर रहेगा सबसे ज्यादा जोर

उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में होने वाले कॉन्क्लेव में रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार और अनुसंधान जैसे विषय केंद्र में होंगे। विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थान, उद्योग और स्टार्टअप युवाओं को बदलती रोजगार जरूरतों और नए अवसरों की जानकारी देंगे। कॉन्क्लेव में 17 सरकारी विभागों और विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, MSME, श्रम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आयुष, परिवहन, स्वास्थ्य और पुलिस समेत कई विभाग युवाओं को अपनी योजनाओं और गतिविधियों से परिचित कराएंगे। मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप भी उद्यमिता और कौशल से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के 10 सीक्रेट जो कम लोगों को पता, दिल्ली पुलिस ने कस्टडी में लिया

80 से ज्यादा स्टॉल में दिखेगा भविष्य

कार्यक्रम में विभागों, विश्वविद्यालयों, संस्थाओं और स्टार्टअप के 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे। यहां करियर, प्रशिक्षण, रोजगार, अनुसंधान, तकनीक और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी मिलेगी। विश्वविद्यालय ड्रोन तकनीक, नवाचार, उद्यमिता और भविष्य की शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित करेंगे।

AI, रोबोटिक्स और EV पर खास नजर

कॉन्क्लेव का सबसे दिलचस्प हिस्सा उभरती तकनीकों से जुड़ा होगा। AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) जैसे क्षेत्रों में करियर और रोजगार की संभावनाओं पर युवाओं को जानकारी दी जाएगी। साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

करियर और तकनीक के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम रहेगा। कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई के कबीर कैफे की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी। सरकार के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और विचारों को सही अवसरों से जोड़कर विकसित मध्य प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें: MP की सबसे खतरनाक खबर: अस्पताल में ही जन्म के बाद नवजात की कर दी हत्या, कातिल कौन मां या दादी?

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pandhurna News: कम बारिश पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों को भरोसा
MP Crime: 5 साल की मासूम समेत 4 की हत्या, पुजारी पर भी किया हमला, उमरिया में सनसनी