कांग्रेस को बड़ा झटका : विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दिग्गज विधायक ने थामा भाजपा का हाथ

Published : Oct 08, 2023, 03:38 PM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 06:34 PM IST
sachin birla

सार

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश के ​एक दिग्गज ​कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। विधायक के अचानक दल बदलने की खबर से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

भोपाल. मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं। संभावना है कि एक दो दिनों में आचार संहिता और चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो जाएगी। इसी बीच एक कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस विधायक ने रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

विधायक सचिन बिरला ने ज्वाइन की भाजपा

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने की घोषणा कर दी थी। अब उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है, इससे पहले उन्होंने पूरी औपचारिकता भी पूरी की।

2018 में 30 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया

कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हितेंद्र सिंह सौलंकी को 30 हजार वोटों से हराया था। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि मैं पिछले दो साल से भाजपा के लिए ही काम कर रहा था, अब पूर्ण रूप से भाजपा ज्वाइन कर ली है।

पार्टी ने दिया टिकट तो लड़ेंगे चुनाव

जिस प्रकार कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा ज्वाइन की है, उससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि निश्चित ही वे भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में खुद सचिन बिरला का कहना है कि मैंने पार्टी के लिए काम करने की ठानी है। पार्टी टिकट देगी तो ठीक नहीं दे तो ठीक। पार्टी जो फैसला करेगी वह मुझे मान्य होगा, पार्टी द्वारा ​दी जानेवाली जिम्मेदारी को में पूरी तरह निभाउंगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते