UP के बाद अब MP में भी हुआ कांग्रेस-सपा में गठबंधन, जानिए कितनी सीट पर बनी बात

Published : Feb 21, 2024, 07:36 PM IST
Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi

सार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। कांग्रेस एक लोकसभा सीट सपा को देगी। खजुराहो सीट पर सपा अपना उम्मीदवार उतारेगी।

भोपाल. लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जिस तरह उत्तर प्रदेश में गठबंधन हुआ है ठीक उसी तर्ज पर दोनों पार्टियों क बीच मध्य प्रदेश में भी गठबंधन हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एमपी में कांग्रेस ने एक लोकसभा सीट सपा दे दी है। यानि खजुराहो सीट पर सपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो पाया था।

एमपी में कांग्रेस से यह दो सीट मांग रही थी सपा

दरअसल, समाजवादी पार्टी कांग्रेस से मध्य प्रदेश में दो लोकसभा सीट मांग रही थी। जिसमें टीकमगढ़ और खजुराहो सीट शामिल थीं। लेकिन कांग्रेस दोनों सीटें सपा को नहीं देना चाहती थी। हलांकि दोनों पार्टियों के आलाकमान के बीच बातचीत हुई और खजुराहो सीट देने पर सहमति बनी। कल तक यही खबर थी कि एमपी में सपा और कांग्रेस में अलायंस को लेकर पेच फंसा है।

29 मे से 28 पर बीजेपी ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा की सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 29 में से 28 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीतीं थीं। यह एक सीट छिंदवाड़ा थी, जिस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि एमपी में सीधे तौर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है। सपा का काफी समय से कोई सांसद नहीं है। इसलिए कांग्रेस ने सपा को एक सीट दी है।

यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के फार्मूले पर सहमति बन गई है। लंबी बातचीत के बाद दोनों तरफ से गठबंधन को अंतिम रूप देने पर फैसला हुआ। बताया जाता है कि कांग्रेस को सपा ने 80 सीटों में से सिर्फ 17 सीटें दी हैं। यानि कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि किस सीट से कौन सा प्रत्यारी मैदान में होगा।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert