शादी के 3 दिन बाद ही पता चल गया दुल्हन का खतरनाक राज, खुद दूल्हे ने पहुंचाया जेल

Published : Oct 31, 2024, 04:47 PM ISTUpdated : Oct 31, 2024, 04:49 PM IST
dewas news looteri dulhan

सार

देवास में नई नवेली दुल्हन तीन दिन बाद ही घर से गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। दूल्हे के परिवार ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक मोबाइल और मैसेज से खुला दुल्हन का राज़।

देवास, मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक परिवार बेहद खुश था, क्योंकि उनके बेटे की काफी समय बाद शादी जो हुई थी। दिवाली से पहले घर पर बहू के रूप में लक्षमी आई थी, सब खुशियां मना रहे थे, वहीं दूल्हा-दुल्हन ने भी डीजे की धुन पर जमकर डांस किया था। लेकिन तीन दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई। हालांकि घर से कुछ दूर ही दूल्हा और उसके परिवार वालों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एक मोबाइल और उस पर आए मैसैज से उसका सारा सच पता चल गया।

 

'चट मंगनी, पट ब्याह' लेकिन माथा ठोक पछता रहा दूल्हा

दरअसल, ​​​​देवास जिले के अमोना क्षेत्र के निवासी सत्यनारायण भाट लंबे समय से अपने बेटे दिनेश के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। लेकिन रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा था। कुछ दिन बाद उनके एक पहचान वाले ने कहा-एक 26 साल की लड़की है बढ़िया है, लेकिन उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है, वह विवाह में ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर पाएंगे, अगर आप कहें तो बात की जाए। सत्यनारायण भाट कहने लगे हम तैयार हैं, सारा पैसा खर्च करेंगे बस शादी करवा दो। फिर क्या था चट मंगनी, पट ब्याह हो गया, लड़के वालों ने लड़की के परिवार को 1 लाख 70 हजार रुपए देकर घर बहू ले आए।

एक मोबाइल और मैसेज से खुल गया दुल्हन का राज

पीड़ित दूल्हा दिनेश ने पुलिस को बताया कि शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। हमारे परिवार को पूरी प्लानिंग के साथ ठगा गया है। वह तो हमें एक मोबाइल की वजह से दुल्हन पर शक हुआ और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़ित ने कहा-जिस वक्त हम दुल्हन को विदा करके ला रहे थे तो लड़की के परिवार ने कहा था हमारी बेटी के पास मोबाइल नहीं है, पहुंचकर हमारी बात करा देना। लेकिन अगली सुबह दुल्हन के पास एक मोबाइल दिखा, जो चार्जिंग पर लगा था, गलती से वह उसे छिपाना भूल गई थी। वहीं उस पर एक मैसेज था, जिसमें लिखा था 'हम सुबह 9 बजे चौराहे पर मिलते हैं, ध्यान रखना किसी को कुछ पता नहीं चले...इसके बाद परिवार ने दुल्हन पर नजर रखना शुरू कर दिया। जैसे ही वह सारा पैसा और गहना लेकर चुपके से घर से निकली तो हमने उसका पीछा किया और चौराहे पर उसे साथियों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। कुछ देर बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं
MP: पहली बार विधायक से मंत्री प्रतिमा बागरी कौन?, भाई की वजह से खतरे में कुर्सी?