'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा दे रहे CM मोहन यादव, स्थानीय कारीगरों से खरीदे दीये

Published : Oct 30, 2024, 06:58 PM IST
Mohan-Yadav-promote-vocal-for-local-purchase-diyas-from-street-vendor

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धनतेरस पर स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये खरीदकर 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा दिया। उन्होंने पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क न लेने की भी घोषणा की।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर श्री सुनील व लकी प्रजापति तथा श्री बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा अनुरूप 'वोकल फॉर लोकल' को कर रहे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, 12 की मौत, आखिर कहां हुई चूक? VIDEO
MP Tourism: बाबा महाकाल से चीतों तक, CM मोहन यादव ने विजयवाड़ा उत्सव में आंध्र प्रदेश के लोगों को दिया न्योता