CM मोहन यादव ने भिलाला समाज समागम में स्थानीय युवा से स्वेटर खरीदा, संवाद किया

Published : Oct 30, 2024, 06:52 PM IST
Mohan-Yadav-in-Indore-at-bhilala-samaj-samagam-bought-sweater-from-a-stall

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जय ऊँकार आदिवासी भिलाला समाज समागम में शामिल होकर समाजजनों से संवाद किया और एक स्वरोजगारी युवा के स्टाल से स्वेटर खरीदते हुए उसकी रोजगार की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के शुभ कारज गार्डन स्थित जय ऊँकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन द्वारा आयोजित भिलाला समाज समागम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने स्टाल भी लगाए थे। मुख्यमंत्री जी जब कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात वहां से रवाना हो रहे थे, तो उन्हें स्टाल दिखाई दिए। उन्होंने स्टाल पर एक स्थानीय स्वरोजगारी युवा के स्टाल से स्वेटर खरीदा। मुख्यमंत्री जी ने युवा से संवाद भी किया और उसके रोजगार के संबंध में चर्चा की।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: मुरैना की 440MW परियोजना से रोजगार, निवेश और ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बूस्ट
MP Greenko Project: 1920 MW की मेगा परियोजना से बदलेगी मध्यप्रदेश की ऊर्जा तस्वीर, CM मोहन यादव ने लिया जायजा