MP के धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत, CM मोहन यादव ने जताया दुख

Published : Jul 17, 2024, 07:09 PM IST
 Dr Mohan Yadav

सार

 मध्य प्रदेश के धार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा की है। 

धार, मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। बता दें कि यह तीनों बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक बिजली गई गई और यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है।

धार हादसे पर सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को की बड़ी घोषणा

हदासे पर सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा-धार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। दुर्घटना में घायल हुए एक अन्य बच्चे का आईसीयू में उपचार जारी है। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। पीड़ित तीनों परिवारों को 15-15 हजार रुपए की राशि अंत्येष्टी सहायता के रूप में एवं चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मैदान से पेड़ पर बचने आए और वहीं हो गई मौत

बता दें कि यह घटना धार शहर के अर्जुन कॉलोनी की है। हादसे में एसडीएम रोशनी पाटीदार ने मृतक बच्चों की पहचान गणेश (11), गलिया (12) और पंकज (15) के रूप में की। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अचानक से बारिश हो रही थी। बारिश होने से बच्चे मैदान से पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर आ गिरी। बिजली की चपेट में चारों बच्चे आ गए।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी
Krishak Kalyan Varsh 2026: डॉ मोहन यादव की सरसों, उड़द बोनस और MSP पर बड़ी घोषणाएं