डिजिटल इंडिया: छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी! क्या है नया?

Published : Mar 22, 2025, 01:44 PM IST
Business

सार

मुख्यमंत्री यादव ने भीम-यूपीआई लेन-देन को बढ़ावा देने की योजना के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा, डिजिटल इंडिया का संकल्प साकार होगा।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेन-देन (पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना स्वीकृत करने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में "डिजिटल्‍इंडिया" का संकल्प साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छोटे व्यापारियों के प्रोत्साहन के लिए 2 हजार रुपए के लेनदेन पर 0.15 प्रतिशत प्रति लेन-देन की दर से इन्सेन्टिव प्रदान करने के लिए केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा योजना को स्वीकृति देना ऐतिहासिक है। यह न केवल डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगा अपितु छोटे व्यापारियों को सशक्त भी बनाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरोज पर्व की दीं शुभकामनाएं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरोज के पावन त्योहार पर देश के समस्त पारसी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि नवरोज का त्योहार सभी नागरिकों के जीवन में खुशियां, उल्लास और नई ऊर्जा लाए। नवरोज का अर्थ नया दिन है, यह पारसी समुदाय के लिए नए साल की शुरूआत है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Kisan Kalyan Varsh: CM मोहन यादव के फैसलों से किसानों को बड़ा फायदा, MSP, बोनस और मुआवजा बढ़ा
‘बेटियां भगवान का अवतार हैं…’ CM मोहन यादव का भावुक बयान, बोले, दो घरों को जोड़ती हैं बेटियां