मध्यप्रदेश-राजस्थान,छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, आज इलेक्शन कमीशन करेगा ऐलान

Published : Oct 09, 2023, 09:43 AM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 06:32 PM IST
election commission

सार

चुनाव आयोग आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बताया जा रहा है कि इलेक्शन कमीशन दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

जयपुर/भोपाल. देश के पांच राज्यों में पिछले करीब 6 महीने से चल रही चुनावी सरगर्मियों के बाद अब  चुनावी बिगुल पूरी तरह से बजाने वाला है। मीडिया हवाले से खबर है कि आज इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने मिजोरम,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 का शेड्यूल जारी करने के लिए आज दिल्ली के रंग भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जिसमें इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के अधिकारी चुनाव में नामांकन दाखिल करने की तारीख से लेकर मतदान और फिर मतगणना की तारीख की जानकारी देंगे।

अब आज से ही लग जाएगी अचार संहिता

आपको बता दे कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होने के बाद ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकार का कोई भी मंत्री या विधायक विकास कार्यों का नहीं तो शिलान्यास कर पाएगा और नहीं लोकार्पण यहां तक कि जगह-जगह विधायकों के जो बोर्ड लगाए गए हैं उन्हें भी हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

राजस्थान में 200 विधानसभा सीट पर चुनाव

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं। 2018 में यहां 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने यह चुनाव जीता था। अशोक गहलोत यहां के मुख्यमंत्री बने थे। राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है।

मध्य प्रदेश में 229 सीट पर होगा इलेक्शन

मध्य प्रदेश में 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस के पास 114 सीटें थी वहीं BJP के खाते में 109 सीटें आई थीं। लेकिन चुनाव के डेढ़ साल बात ही प्रदेश में सियासी ड्रामा हुआ, जिसके बाद कमलनाथ के इस्तीफे के बाद शिवराज मुख्यमंत्री बने।

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर होगा चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की 15 साल की सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाई थी। कांग्रेस को 68 सीटें मिली थीं। वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ 15 सीटें आईं थीं। भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा।

तेलंगाना का चुनावी गणित

119 सीट विधानसभा वाले तेलंगाना में दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें मौजूदा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी TRS (2022 को पार्टी को सबसे ज्यादा 88 सीट मिली थीं। इसका नाम अब भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया है। तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है।

40 सीटों वाले मिजोरम में भी चुनाव

40 सीटों वाले मिजोरम में भी 2018 विधानसभा चुनाव में हुए थे। जिसमें मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की थी और राज्य में सरकार बनाई थी। जोरमथांगा मुख्यमंत्री बने थे। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को खत्म होने वाला है।

इस बार चुनाव में होने जा रहा है यह सबसे बड़ा बदलाव

आपको बता दे की इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है। राजस्थान में चुनाव 20 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच हो सकते हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव का मतदान एक ही चरण में होगा और मतगणना भी एक ही दिन। राजस्थान में इस बार चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिलेगा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर बैठे ही वोट कर सकेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी