गांव, जहां हर किसान करोड़पति...खेती से बनाए करोड़ों के आलीशान बंगले

Published : Jan 08, 2025, 01:51 PM IST
Millionaire farmers village

सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का गुराड़िया प्रताप गांव, जहां के किसान खेती से करोड़पति बन गए हैं। आधुनिक और जैविक खेती से आलीशान बंगले बनाए, बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं।

Farmers motivational Stories: असली भारत गांवों में बसता है, ये बात काफी हद तक सच भी है। यही वजह है कि हमारे देश में कुछ गांव ऐसे हैं, जहां हर कोई रहना चाहता है। दरअसल, ये पूरा का पूरा गांव ही करोड़पति किसानों का है। इस गांव में लोगों ने खेती-किसानी से ही करोड़ों के घर बनाए हैं। जानते हैं मध्य प्रदेश के इस गांव की खूबियों के बारे में।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित

करोड़पति किसानों वाला ये गांव मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है, जिसका नाम गुराड़िया प्रताप है। इस गांव में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के अलावा ऐसे किसान हैं, जो खेती-बाड़ी से करोड़पति बन चुके हैं। गांव के लोगों की कमाई का मुख्य साधन खेती किसानी है। यहां के किसान आधुनिक और जैविक खेती करते हैं।

खेती-किसानी की कमाई से बनाए आलीशान बंगले

गुराड़िया प्रताप गांव के किसान ज्यादातर प्याज, लहसुन, सोयाबीन, मूंगफली की उन्नत खेती के जरिये करोड़ों के आलीशान बंगले बना चुके हैं। किसानों के बच्चे हायर एजुकेशन के लिए विदेशों में भी पढ़ते हैं। यहां तक कि पूरे गांव में 12 डॉक्टर हैं।

2 बीघा जमीन से शुरू की खेती..अब साल के 60 करोड़ छाप रहा ये किसान

गांव के हर घर में पाले जाते हैं जानवर

इस गांव की सबसे बड़ी खूबी ये है कि लोग अपने घरों में जानवर जरूर पालते हैं। यहां के हर घर में 4-5 भैंस और गाय मिलेंगी। गांव के किसान मेहनतकश हैं ओर वो कभी भी खेती-बाड़ी के लिए मजदूरों के भरोसे नहीं बैठते। गांव के ज्यादातर किसान अपने खाने-पीने की कई चीजें खुद ही उगाते हैं। ऐसे में उनकी बाजार पर निर्भरता भी कम हुई है।

दूसरे गांव के किसान खेती सीखने पहुंचते हैं गुराड़िया प्रताप

मंदसौर के गुराड़िया प्रताप के किसानों के चर्चे आसपास के इलाकों में है। यही वजह है कि दूसरे गांव के लोग खेती-किसानी का काम सीखने यहां आते हैं। अगर कोई किसान घाटे की खेती कर रहा है तो उसे एक बार इस गांव में जरूर आना चाहिए।

ये भी देखें : 

2 भूल जिनसे लिया सबक, अब शेयर बाजार से चुटकियों में करोड़ों कमाता है ये शख्स

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अंकल ने क्यों नहीं पहना Helmet ? वजह वायरल-पुलिस की अपील सुन कंपनी ने दिया ऑफर
जिस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री है बैन, विधायक के बेटे ने वहां की 'दूसरी' शादी