भोपाल में वन संरक्षण: मुख्यमंत्री का पर्यावरण बचाने का संदेश!

Published : Mar 22, 2025, 12:36 PM IST
African Forest Elephant

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व वानिकी दिवस पर वन संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने वनों को पृथ्वी का फेफड़ा बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा जीवन वनों से ही संभव है। प्रदेश की वन भूमि जैव विविधता और हरियाली से परिपूर्ण है। वन, शुद्ध हवा के लिए पृथ्वी के फेफड़ों के समान है। प्रदेश की भूमि असंख्य वन्य जीवों का आश्रय स्थल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को 'विश्व वानिकी दिवस' पर वनों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और उनके संवर्धन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लेने का भी प्रदेशवासियों से आव्हान किया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM मोहन यादव की नई पहल: पूरी कैबिनेट छोड़ेगी काफिला, इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेगी जगदीशपुर
PM Fasal Bima Yojana: मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए आज बड़ा दिन, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1460 करोड़