सेक्स के लिए मना किया तो पार्टनर ने लिव इन में रह रही लड़की का कर डाला मर्डर

Published : Dec 14, 2023, 02:03 PM ISTUpdated : Dec 14, 2023, 06:34 PM IST
live in indore

सार

सेक्स करने से मना करने पर लिव इन रिलेशन शिप में रह रही लड़की को उसी के पार्टनर ने बेरहमी से मार डाला। जिसने भी इस हत्या के बारे में सुना वह हैरान रह गया। क्योंकि लड़की की हत्या गले में कैंची मारकर की गई।

इंदौर. लिव इन रिलेशनशिव का क्रेज इन दिनों शहरों में काफी अधिक बढ़ता जा रहा है। युवाओं को ये जितना रास आ रहा है। उतना ही यह खतरनाक भी होता जा रहा है। क्योंकि जरा जरा सी बात पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे लोग एक दूसरे की जान ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आ रहा है। जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी।

कैंची मारकर की हत्या

रावजी थाना क्षेत्र इंदौर मध्यप्रदेश में एक लड़का और लड़की ने मिलकर 7 दिसंबर को एक घर किराये पर लिया। जिसमें रहते हुए दोनों को दो दिन भी नहीं बीते थें। कि 9​ दिसंबर को लड़के ने लड़की की कैंची मारकर हत्या कर दी। जोश जोश में उसने लड़की को तो मार दिया, लेकिन हत्या करने के बाद वह घबरा गया और उसने घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गुना की लड़की सागर का लड़का

बताया जा रहा है कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे लड़के का नाम प्रवीण सिंह धाकड़ है। जो गुना जिले का निवासी होकर इंदौर में रह रहा था। वहीं लड़की का नाम निकिता प्रजापत है जो सागर जिले की रहनेवाली है। दोनों ने इंदौर में एक साथ रहना तय किया। लेकिन मकान किराये पर लेने के दो दिन बाद ही लड़के ने लड़की की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के दोस्त की इलाज के दौरान मौत, जयपुर की सड़कों पर लगाया जाम

पुलिस करेगी शव का अंतिम संस्कार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक निकिता के परिजनों से सम्पर्क किया था। लेकिन उन्होंने शव लेने से इंकार कर दिया। क्योंकि निकिता करीब 8 साल पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। तभी से घरवालों का उससे कोई सम्पर्क नहीं है और घरवालों ने तभी से उसे मरा हुआ समझ लिया था। पुलिस ने मृतक लड़की के शव को खुद की नगर निगम की सहायता से अंतिम संस्कार करने की निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: बाथरूम से लेकर बेडरूम तक के न्यूड वीडियो वायरल, 21 साल का मुंबई का यूट्यूबर परेशान

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी