Published : Feb 24, 2025, 09:11 AM ISTUpdated : Feb 24, 2025, 05:43 PM IST

Global Investors Summit 2025: PM मोदी ने कहा, ‘ट्रिपल T’ मॉडल से टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी में दिखेगा विकास का नया दौर

सार

Global investors summit 2025: भोपाल में बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आज शुभारंभ हुआ। जिसमें देश-विदेश के शीर्ष उद्योगपति भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित एक महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया और संबोधन की शुरुआत में देरी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की परीक्षाओं और उनके राजभवन से निकलने का समय एक साथ होने के कारण उन्होंने स्वयं देरी से निकलने का निर्णय लिया ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, "राजा भोज की नगरी में आज का यह कार्यक्रम बेहद अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।"

 

 

05:22 PM (IST) Feb 24

CM मोहन यादव ने फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से की वन टू वन बात

 

 

04:39 PM (IST) Feb 24

मध्य प्रदेश की 18 नीतियां

 

 

03:54 PM (IST) Feb 24

बेहतर नीतियों का लाभ सभी को मिलेगा: सीएम डा. मोहन यादव

 

 

03:10 PM (IST) Feb 24

मध्यप्रदेश सरकार की 18 नीतियां लॉन्च

 

 

02:27 PM (IST) Feb 24

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदित्य बिड़ला समूह के साथ की बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदित्य बिड़ला समूह के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें शामिल थे:

  1. सतीश पई, एमडी, हिंडाल्को
  2. एच.के. अग्रवाल, एमडी, ग्रासिम
  3. थॉमस चेरियन, एमडी, एस्सेल माइनिंग

चर्चा में निवेश बढ़ाने, औद्योगिक विकास और व्यवसाय उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश की स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

 

 

02:25 PM (IST) Feb 24

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025

 

 

02:07 PM (IST) Feb 24

डॉ. मोहन यादव इटली के महावाणिज्यदूत वाल्टर फेरारा के साथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025, भोपाल के दौरान मुंबई में इटली के महावाणिज्यदूत  वाल्टर फेरारा के साथ आमने-सामने की बैठक की। इस दौरान मध्य प्रदेश और इटली के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और नए निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

 

 

 

02:04 PM (IST) Feb 24

GIS 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

 

 

01:29 PM (IST) Feb 24

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: सीएम मोहन यादव ने NTPC प्रमुख से की वन-टू-वन चर्चा, हुआ MOU साइन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2025) के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान एनटीपीसी (NTPC) के चेयरमैन एवं एमडी गुरदीप सिंह से प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश, ऊर्जा उत्पादन और औद्योगिक विकास को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के सकारात्मक नतीजों के तहत राज्य सरकार और NTPC के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) भी साइन किया गया।

 

 

01:00 PM (IST) Feb 24

विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद और MoU सत्र: CII कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

GIS 2025 के दौरान विभिन्न कंपनियों और सरकारी निकायों के बीच सहयोग समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद: एक प्रमुख आकर्षण

विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद सत्र में युवा उद्यमियों और इनोवेटर्स के लिए नए अवसरों पर चर्चा होगी। यह सत्र कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा और इसमें देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं नीति निर्माता भाग लेंगे।

01:00 PM (IST) Feb 24

CII राष्ट्रीय MSME और टेक्सटाइल बैठकें: GIS 2025 में क्या रहेगा खास?

 भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित प्रमुख बैठकें और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 के महत्वपूर्ण सत्रों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन बैठकों में उद्योग जगत के दिग्गज, एमएसएमई प्रतिनिधि और युवा लीडर्स भाग लेंगे।

CII बैठकें: प्रमुख सत्रों का कार्यक्रम

  • समय: 3:00 PM - 7:00 PM | स्थान: कॉन्फ्रेंस हॉल
  • 03:00 PM - 04:00 PM - CII राष्ट्रीय कपड़ा और परिधान समिति की बैठक
  • 04:00 PM - 05:00 PM - CII राष्ट्रीय MSME परिषद की बैठक
  • 05:00 PM - 07:00 PM - विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद

इन बैठकों में उद्योग जगत के बड़े नाम भाग लेंगे और कपड़ा, MSME और युवा नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

  • GIS 2025: MoU सत्र और प्रतिनिधियों के लिए विशेष व्यवस्था
  • समय: 1:30 PM - 2:30 PM | स्थान: डेलीगेट्स डाइनिंग हॉल
  • 01:30 PM - 02:30 PM - प्रतिनिधियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था
  • 03:30 PM - 04:00 PM - MoU सत्र (सेशन हॉल-3)

 

 

12:16 PM (IST) Feb 24

आचार्य बालकृष्ण भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में

आयुर्वेद के दिग्गज आचार्य बालकृष्ण भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे।  मध्यप्रदेश पारंपरिक स्वास्थ्य और निवेश में नए अवसरों को अपनाने के लिए उनका हार्दिक स्वागत करता है।

 

 

 

12:13 PM (IST) Feb 24

PM मोदी के ‘ट्रिपल T’ मॉडल से MP को मिलेगा नया औद्योगिक आयाम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी आने वाले समय में आर्थिक वृद्धि के महत्वपूर्ण स्तंभ होंगे। मध्य प्रदेश को कॉटन कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां से 30% कॉटन सप्लाई होती है। मेलबरी कॉटन का सबसे बड़ा केंद्र भी एमपी है, जिससे टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन और हेल्थ वेलनेस में निवेश को बढ़ावा

एमपी का प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरें और आदिवासी संस्कृति इसे पर्यटन के लिए खास बनाती हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेक्टर में भी निवेश बढ़ रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

12:12 PM (IST) Feb 24

PM मोदी का 'ट्रिपल T' विजन: न्यूक्लियर एनर्जी और लीथियम बैटरी सेक्टर में निवेश के नए अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में आर्थिक सुधारों की गति को तेज कर रहे हैं। उन्होंने ‘ट्रिपल T’ (टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी) को बढ़ावा देने पर जोर दिया है, जिससे औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

1500 कानूनों की समाप्ति से विकास को मिलेगी रफ्तार

सरकार ने बीते वर्षों में 1500 से अधिक ऐसे कानून खत्म किए हैं जो विकास में बाधा बन रहे थे। इन कानूनों की उपयोगिता समाप्त हो चुकी थी और इनके चलते औद्योगिक विकास में रुकावटें आ रही थीं। राज्यों के साथ मिलकर इन सुधारों को लागू किया जा रहा है, जिससे निवेशकों को सुगमता मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

न्यूक्लियर एनर्जी और लीथियम बैटरी में निवेश के अवसर

सरकार ने न्यूक्लियर एनर्जी और लीथियम बैटरी सेक्टर को निजी निवेश के लिए खोल दिया है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। इन सेक्टरों में विदेशी और निजी निवेश से नई तकनीकों का विकास होगा, जिससे भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी।

11:54 AM (IST) Feb 24

Global Investors Summit 2025: विदेशियों का हुआ भारतीय संस्कृति के अनुसार स्वागत

11:52 AM (IST) Feb 24

पीएम मोदी ने डा. मोहन और उनकी टीम को दी बधाई

 

 

11:51 AM (IST) Feb 24

एमपी बना पावर सरप्लस राज्य, उद्योगों को होगा लाभ

  • MP अब पावर सरप्लस (Power Surplus) राज्य बन गया है। यहां 31,000 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है, जिसमें से 30% क्लीन एनर्जी है।
  • यह ऊर्जा क्रांति न केवल उद्योगों को तेज गति देने में मदद करेगी, बल्कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर को भी बढ़ावा देगी।
  • बीना रिफाइनरी में 50,000 करोड़ का निवेश, एमपी बनेगा पेट्रोकेमिकल हब
  • बीना रिफाइनरी में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे पेट्रोकेमिकल हब बनने की ओर अग्रसर है।
  • 300 से अधिक इंडस्ट्रियल जोन राज्य में विकसित किए जा रहे हैं।
  • पीथमपुर, देवास और रतलाम में नए इंवेस्टर जोन बनाए जा रहे हैं, जहां उद्योगों को विशेष रियायतें मिलेंगी।
  • इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलेगा।

नदियों को जोड़ने से उद्योगों और खेती को मिलेगा बढ़ावा

  • "नदियों को जोड़ो" अभियान चलाया जा रहा है, जिससे न केवल खेती को फायदा हो रहा है, बल्कि उद्योगों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है।
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना पर ₹45,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
  • यह परियोजना 10 लाख हेक्टेयर भूमि की उर्वरता बढ़ाएगी और किसानों की आय को दोगुना करने में मदद करेगी।

 

11:49 AM (IST) Feb 24

MP-Mumbai कनेक्टिविटी मजबूत: लॉजिस्टिक्स, रेलवे और हाईवे से राज्य को बड़ा फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा (Infrastructure) प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जा रहा है, जिससे राज्य को कई क्षेत्रों में फायदा मिल रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश से होकर गुजरता है, जिससे राज्य की लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है।

एमपी को मिल रही लॉजिस्टिक और रेलवे कनेक्टिविटी की ताकत

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा एमपी से होकर गुजर रहा है, जिससे उद्योगों को तेजी मिलेगी।
  • 5000 किलोमीटर का नया सड़क नेटवर्क राज्य में तैयार हो चुका है।
  • रेलवे नेटवर्क का 100% इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा किया जा चुका है, जिससे ट्रेन सेवाएं तेज और कुशल हो गई हैं।
  • हवाई यात्रा के लिए नए एयरपोर्ट और अपग्रेडेड सुविधाएं एमपी को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।
  • कमलापति रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप दिया गया है, जिससे यात्री सुविधाओं में सुधार हुआ है।

11:40 AM (IST) Feb 24

भारत सोलर पावर सुपरपॉवर बन रहा है: PM मोदी

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2025 का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर सोलर पावर सुपरपॉवर के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा, “भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आया है जब पूरी दुनिया हमारे देश को नई संभावनाओं के रूप में देख रही है।” संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भारत को सौर ऊर्जा (Solar Power) के क्षेत्र में एक बड़ी ताकत के रूप में पहचाना जा रहा है। यह निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, और आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। पीएम मोदी ने निवेशकों से कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और अनुकूल नीतियां निवेश के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। भारत के बढ़ते सोलर पावर सेक्टर के कारण वैश्विक कंपनियां यहां निवेश को लेकर उत्साहित हैं।  

 

11:36 AM (IST) Feb 24

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे महाकाल की प्रतिमा देते हुए

11:31 AM (IST) Feb 24

राजधानी भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी: सीएम मोहन यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) न केवल शहर की पुरानी छवि को बदलेगा बल्कि औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई गति देगा। सीएम मोहन यादव के अनुसार भोपाल का इतिहास जहां 1984 की गैस त्रासदी जैसी दर्दनाक घटना को समेटे हुए है, वहीं यह शहर आज संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है। यह बदलाव सिर्फ शहर के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे राज्य के लिए समृद्धि और उज्जवल भविष्य की नई रोशनी लेकर आ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का है। यह तभी संभव होगा जब निवेश और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई है।

10:23 AM (IST) Feb 24

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

 

 

10:11 AM (IST) Feb 24

प्रदेश में विकास की बहुत संभावनाएं : नरेन्द्र सिंह तोमर

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा - 'देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल में 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट''का होना बहुत ही शुभ संकेत है। इससे निवेश भी आएगा और रोजगार भी उपलब्ध होंगे।'

 

 

10:09 AM (IST) Feb 24

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में PM मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

भोपाल: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 10:10 बजे मेन हॉल पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनका औपचारिक स्वागत करेंगे।

  • 10:12 से 10:15 बजे – मेन हॉल में डिजिटल स्क्रीन पर "मध्य प्रदेश - अनंत संभावनाएं" पर तीन मिनट की शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी।
  • 10:15 से 10:17 बजे – प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश सरकार की नई निवेश और रोजगार सृजन नीतियों का लॉन्च करेंगे।
  • 10:17 से 10:25 बजे – प्रमुख उद्योगपतियों का वीडियो संबोधन जारी किया जाएगा, जिसमें वे निवेश को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।
  • 10:25 से 10:35 बजे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन होगा, जिसमें वे राज्य की औद्योगिक प्रगति और निवेश अवसरों पर प्रकाश डालेंगे।
  • 10:35 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य संबोधन शुरू होगा, जिसमें वे देश-विदेश के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित करेंगे।
  • 11:15 बजे – प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे।

 

10:04 AM (IST) Feb 24

गौतम अडानी का हुआ स्वागत

देश के जाने माने उद्योगपति गौतम अडानी का भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचने पर स्वागत हुआ।

 

09:36 AM (IST) Feb 24

जानें एंट्री गेट की पूरी डिटेल, किसके लिए कौन सा प्रवेश द्वार?

 भोपाल: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंट्री की विशेष व्यवस्था की गई है। समिट में आने वाले गेस्ट्स को उनकी कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग प्रवेश द्वार से एंट्री दी जाएगी।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में प्रवेश द्वार की व्यवस्था

  1. गेस्ट ऑफ ऑनर (फाइव स्टार कैटेगरी): प्रवेश द्वार क्रमांक 1 
  2. अन्य गेस्ट ऑफ ऑनर, फॉरेन डेलीगेट्स, गवर्नमेंट ऑफिशियल्स, ऑर्गेनाइजर्स: प्रवेश द्वार क्रमांक 2
  3. स्पेशल इनवाइटीज, मीडिया और एनआरआई (डायस्पोरा): प्रवेश द्वार क्रमांक 3 और 4 
  4. डेलीगेट्स: प्रवेश द्वार क्रमांक 5 और 6

इस समिट में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ-साथ देश-विदेश के डेलीगेट्स, मीडिया और सरकारी अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। इसलिए समिट स्थल पर एंट्री प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है, जिससे सभी को बेहतर अनुभव मिल सके।

09:30 AM (IST) Feb 24

PM मोदी सवा घंटे में करेंगे 18 नई निवेश नीतियों का ऐलान, उद्योगपतियों संग विशेष बैठक

भोपाल: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सवा घंटे तक रुकेंगे और इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार की 18 से अधिक नई निवेश नीतियों की लॉन्चिंग करेंगे। समिट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री देश-विदेश के नामी उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करेंगे।

पीएम मोदी की उद्योगपतियों संग बैठक और वन टू वन चर्चा 

प्रधानमंत्री मोदी समिट के दौरान शीर्ष उद्योगपतियों के साथ विशेष बैठक करेंगे, जहां वे मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, पीएम लाउंज में कुछ उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बातचीत भी हो सकती है।

शॉर्ट फिल्म से निवेशकों को औद्योगिक क्षमता का परिचय 

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले, निवेशकों को मध्य प्रदेश की औद्योगिक और निवेश क्षमता पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी, जिससे वे राज्य की विकास योजनाओं को समझ सकें। इस समिट में गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला, नादिर गोदरेज समेत कई शीर्ष उद्योगपति शामिल होंगे। समिट से राज्य में नए निवेश प्रस्ताव और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

 

 

09:24 AM (IST) Feb 24

पीएम नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सहित 10 लोगों को नामित किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं उनसे 10-10 लोगों को नामित करने का भी अनुरोध करता हूं ताकि हमारा आंदोलन और बड़ा हो सके।"

 

 

 

 

09:23 AM (IST) Feb 24

भोपाल में निवेश की नई संभावनाएं

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 से मध्य प्रदेश को हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलने की संभावना है। यह समिट राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। समिट में विभिन्न सेक्टर्स के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, फार्मा, आईटी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

09:22 AM (IST) Feb 24

PM मोदी करेंगे निवेशकों को प्रोत्साहित

प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन के बाद निवेशकों को संबोधित करेंगे और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। समिट के दौरान सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नई नीतियों और योजनाओं की घोषणा भी कर सकती है। इसके अलावा, उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री की विशेष बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें वे निवेशकों की चिंताओं और सुझावों पर चर्चा करेंगे।

09:17 AM (IST) Feb 24

उद्योगपतियों का भोपाल में जुटान

Global investors summit 2025 में भाग लेने के लिए कई दिग्गज उद्योगपति पहले ही भोपाल पहुंच चुके हैं। गौतम अडानी, नादिर गोदरेज, कुमार मंगलम बिड़ला समेत कई बड़े उद्योगपति इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे। यह समिट मध्य प्रदेश को निवेश का हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

 

देखें तस्वीरें….

 

 

Read Full Story