
Global Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार राज्य सरकार ने ₹20 लाख करोड़ के निवेश का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जो पिछली समिट की तुलना में 25% अधिक है। देश-विदेश के उद्योगपति इस भव्य आयोजन में भाग लेने आ रहे हैं, जिससे मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
इस निवेश समिट की शुरुआत 2007 में ₹1.2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से हुई थी, जो 2023 में ₹15.42 लाख करोड़ तक पहुंच गया। अब 2025 की समिट में यह आंकड़ा ₹20 लाख करोड़ के पार होने की संभावना है।
वर्ष निवेश प्रस्ताव (₹ करोड़ में)
यह भी पढ़ें…Global Investors Summit: जानिए इन्वेस्टर्स समिट की 9 रहस्यमयी बातें!
2023 की समिट में प्रमुख सेक्टरों में निवेश का आंकड़ा:
इस बार आईटी और खाद्य प्रसंस्करण में निवेश में सबसे अधिक वृद्धि की उम्मीद है, क्योंकि मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और सरकार AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रही है।
आशीष वैश्य (CII MP चैप्टर, चेयरमैन) के अनुसार "मध्य प्रदेश भारत का नया मैन्युफैक्चरिंग कैपिटल बनने की ओर अग्रसर है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने पिछले दो महीनों में 28-30 औद्योगिक नीतियों में बदलाव किए हैं।" अभिजीत व्यास (पूर्व आईटी कंपनी अधिकारी) के मुताबिक "मध्य प्रदेश में आईटी सेक्टर का विस्तार तेजी से हो रहा है। बेंगलुरु और हैदराबाद की तुलना में 80% कम लागत में यहां बड़ी आईटी कंपनियां स्थापित की जा सकती हैं।"
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025, मध्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में है। इस बार निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे राज्य को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।