दिल दहला देगी गुना की ये घटना, 23 साल की महिला के होंठ चिपकाकर किया रेप, जख्मों पर रगड़ता था जल्लदा मिर्ची

Published : Apr 20, 2024, 04:08 PM IST
guna rape case

सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला को होंठों को फेवीक्विक से चिपकाकर उसके साथ एक माह तक बलात्कार किया। उसके साथ हर दिन मारपीट भी करता था। उसके जख्मों पर मिर्ची का पाउडर रगड़ता था।

गुना. मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 साल की एक लड़की को हैवान ने बंधक बनाकर उसके साथ एक माह तक हैवानियत की। लड़की चिल्ला नहीं सके, इसलिए उसके होंठ पर फेवीक्विक लगा दी। दरिंदा उसके साथ रोज मारपीट करता था, वह घायल हो जाती तो उसके शरीर पर मिर्ची का पाउडर रगड़ता था।

पाइप से पीटता था जल्लाद

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम अयान है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 23 साल की लड़की को किडनैप कर लिया था। वह उसके साथ रोज बलात्कार करता था। एक माह तक वह लगातार हैवानियत करता था। आखिरकार एक दिन लड़की जैसे तैसे उसकी कैद से छूटकर भागी, वह सीधे थाने पहुंची। तो पुलिस वाले भी देखकर दंग रह गए। उसके होंठ चिपके हुए थे। आंखे सूजी थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान था।

 

 

घर में खींचकर बनाया बंधक, रोज करता था हैवानियत

युवती ने पुलिस को बताया कि अयान ने उसे जबरन अपने घर में खींचलिया था। इसके बाद उसने एक कमरे में बंद कर दिया। उसे बाहर भी नहीं निकलते देता था। वह उस युवती की पैतृक संपत्ति को जबरदस्ती अपने नाम करवाना चाहता था। इसलिए उसे बहुत प्रताड़ित करता था, ताकि वह टूटकर अपना सबकुछ उसके नाम कर दे।

 

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों में खूनी खेल, एक महिला के चक्कर में तीन मौत, राजस्थान से गुजरात तक सुर्खियों में ये केस

गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज

युवती एक दिन अचानक मुसिलम युवक अयान की कैद से छूटकर बाहर निकली और उसके बाद सीधे थाने पहुंची, जहां से उसके बयान लेने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत काफी नाजुक है। इस मामले में खुद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का गंदा खेल, बाहर गया पति तो पत्नी भानेज के साथ लगी सोने, जानिये फिर क्या हुआ...

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert