MP : देवरानी जेठानी हो गई एक तो सास की तड़प तड़प कर हुई मौत, जानिये क्यों?

Published : Apr 16, 2024, 08:12 PM IST
saas bahu

सार

मध्यप्रदेश में देवरानी और जेठानी ने मिलकर अपनी ही सास का वो हाल किया, जिससे उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई।

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक छोटे से गांव में देवरानी और जेठानी ने मिलकर अपनी ही सास का वो हाल किया कि उसकी कुछ ही​ दिन में तड़प तड़प कर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस देवरानी जेठानी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये था मामला, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गांव पिपरीपुरा में सास मुन्नीबाई का बड़ी बहू सावित्रीबाई से अक्सर झगड़ा होता था। इस कारण वह छोटी बहू चंदाबाई के साथ रहने लगी थी। इसके बाद वह चंदाबाई को भी सावित्रीबाई के खिलाफ भड़काती थी और उससे बात करने से मना करती थी। ऐसे में एक दिन सावित्रीबाई और चंदाबाई एक हो गई और दोनों ने मिलकर सास मुन्नीबाई की जमकर पिटाई की, उन्हें इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब दोनों बहुएं सास को पीट रही थी। तभी मुन्नीबाई का एक बेटा भी उनका साथ दे रहा था। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: 1000 में रूम के साथ फ्री मिलती थी लड़की, ग्राहकों की लगी थी लाइन, पुलिस ने मारी रेड

तमाशा देखते रहे लोग-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अपनी सास से मारपीट कर रही देवरानी जेठानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसमें नजर आ रहा है कि जब दोनों बहुएं सास को पीट रही थी। तब कई लोग तमाशा देख रहे थे। लेकिन कोई बचाने की कोशिश भी नहीं कर रहा था। ऐसे में महिला मुन्नीबाई को गंभीर चोटें आई। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Ishq में पागल हो रही शादीशुदा महिलाएं, शारीरिक संबंधों के लिए कर रही बड़े-बड़े कांड

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Investment News: मध्यप्रदेश में ₹90 हजार करोड़ निवेश का भरोसा, CM मोहन यादव ने खोले पत्ते
Mohan Yadav Mumbai Visit: MP में निवेश की बड़ी तैयारी, फार्मा से डेटा सेंटर तक प्रस्ताव