Published : Apr 01, 2023, 07:39 AM ISTUpdated : Apr 01, 2023, 02:00 PM IST
ये तस्वीरें रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी पर रखे पत्थर टूटने से हुए भीषण हादसे की भयावहता को दिखाती हैं। रामनवमी की हर्षोल्लास के बीच मचे इस मातम को इंदौर के इतिहास की अब तक की ऐसी सबसे बड़ी त्रासदी कहा जा रहा है।
इंदौर. ये तस्वीरें रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी पर रखे पत्थर टूटने से हुए भीषण हादसे की भयावहता को दिखाती हैं। रामनवमी की हर्षोल्लास के बीच मचे इस मातम को इंदौर के इतिहास की अब तक की ऐसी सबसे बड़ी त्रासदी कहा जा रहा है। इस भीषणतम हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। करीब 19 घंटे तक रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रहा। आखिरी शव सुनील सोलंकी नामक शख्स का निकाला गया। उसे ऊपर तक लाने में साढ़े पांच घंटे का समय लगा। वो बावड़ी की गाद में काफी गहराई तक धंसा हुआ था। शिवराज सिंह चौहान घायलों का हाल जानने एप्पल अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
212
पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव के मुरलीकुमार सोमनानी के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत केस दर्ज किया है।
312
यहां के लोग बताते हैं कि 1972 में बावड़ी पूरी तरह से खुली हुई थी। लोग इसमें नहाते थे, फिर 1983 के आसपास इसे ढक दिया गया था।
412
इस मामले में प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां के लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की। कर्मचारी अतिक्रमण हटाने बुलडोजर लेकर आए, लेकिन फिर लौट गए।
512
पटेल नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिभाई पटेल का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
612
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 24 घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान शव बाहर निकलते रहे।
712
इंदौर कमिश्नर (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने मीडिया से कहा कि बावड़ी को अब हमेशा के लिए मलबा डालकर बंद कर दिया जाएगा।
812
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आधे दिन इंदौर का बाजार बंद रखा। हादसे को लेकर निगम प्रशासन ने भवन अधिकारी आरपी अरोलिया व भवन निरीक्षक प्रभात तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।
912
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अमले को शहर के कुएं, बावड़ी और नदियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
1012
शिवराज सिंह चौहान ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
इस घटना में जान गंवाने वालों का जब सामूहिक तौर पर अंतिम संस्कार किया गया, तब लोगों के आंसू रुक नहीं रहे थे।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।