होली पर CM शिवराज का अनोखा अंदाज: पत्नी ने पकड़ा माइक...तो मुख्यमंत्री ने गाया फाग, देखिए वो वीडियो

Published : Mar 08, 2023, 04:59 PM IST
HOli 2023 Shivraj Singh Chouhan holi festival celebrated in cm house bhopal

सार

मध्यप्रदेश में होली के रंग में पूरी तरह रंग गया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देसी अंदाज में होली को मनाया। पत्नी के साथ सीएम हाउस में पहले तो जमकर होली खेली। इसके बाद फाग भी गया। इस दौरान तमाम नेता मौजूद रहे।

भोपाल. देशभर में होली का उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहाहै। शहर से लेकर गांव तक और हर गलियों-मोहल्लों में रंग-गुलाल के गुब्बारे लोग एक-दूसरे पर उड़ेल रहे हैं। नेता और या अभिनता हर कोई रंगों के त्योहार को जमकर सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं अपने अनोखो अंदाज के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने भी फाल्गुन की मस्ती में होली खेली। मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस में ना सिर्फ अबीर-गुलाल लगाया, बल्कि फाग का चर्चित गीत भी गाया।

सीएम ने गाया-मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले बता दइयों

दरअसल, सीएम हाउस भोपाल में होली मिलन समारोह में आयोजित था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में जमकर रंग उड़ाया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह और उनके बेटे भी मौजूद रहे। इसके अलावा कई मंत्री-विधायक और पार्टी-परिवार के लोग भी सीएम को रंग लगाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर सीएम शिवराज खुद को गाने से नहीं रोक सके। उन्होंने ढोलक की तान पर देसी फाग गाया- मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले बता दइयों...।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यूं दी बधाई

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होली के मौके पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया-मुख्यमंत्री ने लिखा- यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं। सबके जीवन में खुशियों का रंग घुले, प्रेम की अमृत वर्षा हो और हँसते-मुस्कुराते उत्सवों का आनंद बना रहे। इसके अलावा सीएम ने होली की एक कविता भी शेयर की।

खुशियों का गुलाल उड़े,स्नेह की वर्षा हो।

हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो।

सौहार्द के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो।

रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert