स्वतंत्रता दिवस 2025: पूरे प्रदेश में आजादी दिवस का भव्य आयोजन, CM डॉ. मोहन यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

Published : Aug 12, 2025, 09:21 PM IST
CM Mohan Yadav Agar Malwa

सार

Independence Day 2025 Bhopal: स्वतंत्रता दिवस 2025 पर मध्यप्रदेश में लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल से CM डॉ. मोहन यादव करेंगे ध्वजारोहण। पूरे प्रदेश में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि।

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मध्यप्रदेश में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में किया जाएगा। मुख्य समारोह के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जायेगी।

जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष/मंत्रीगण एवं कलेक्टर्स द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा संदेश वाचन प्रातः 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण राज्यस्तरीय मुख्य समारोह, भोपाल से किया जाएगा। तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष/मंत्रीगण एवं कलेक्टर्स द्वारा संक्षिप्त बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर Delhi-NCR में राहत

मुख्य समारोह की खास बातें

  • सुबह 9:00 बजे से जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
  • सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक CM का संदेश पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारित होगा।
  • कार्यक्रम से पहले CM शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

गांव से शहर तक देशभक्ति का रंग

जनपद पंचायत मुख्यालयों पर जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच ध्वजारोहण करेंगे और राष्ट्रगान गूंजेगा। सभी सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद और गणमान्य नागरिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet का बड़ा फैसला: 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 4600 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

स्कूल-कॉलेज में विशेष आयोजन

सुबह 8 बजे ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। कॉलेज/स्कूलों में खेल-कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मैडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किए जायेंगे। प्रभातफेरी, खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एकता समूह गान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वतंत्रता दौड़ और पुरस्कार वितरण भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

शहीदों और सेनानियों को सम्मान

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को समारोह में सम्मानपूर्वक बुलाया जाएगा। वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कलेक्टर या प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेंगे।

प्रदेश जगमगाएगा तिरंगे रंग में

14 और 15 अगस्त की रात मुख्य सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर रोशनी की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी रहेगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी