गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन में हादसा, 2 यात्रियों की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे

Published : Jul 26, 2024, 07:14 PM IST
gorakhpur pune

सार

गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वहीं तीन यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

सागर. मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार सुबह एक ट्रेन में भीषण हादसा हो गया है। जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं तीन यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दरअसल एक वेंडर के हाथ से गर्म चाय से भरा थर्मस यात्रियों पर गिर गया था। जिससे अफरा तफरी मच गई। भगदड़ मचने पर जान बचाने के लिए गेट पर खड़े दो यात्री कूद गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

ऐसे हुआ हादसा

पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को सागर जिले के बीना झांसी रेल मार्ग से निकल रही थी। तभी करौंदा और मुहासा के बीच एक वेंडर के हाथ से गर्म चाय से भरा थर्मस यात्रियों पर गिर गया। थर्मस का ढक्कन खुला होने के कारण पूरी चाय उन पर गिर गई। जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। जिन यात्रियों पर गर्म चाय गिरी थी, वे झुलसने के कारण जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगे थे। ऐसे में किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। यात्री दहशत में आ गए थे। इस कारण जान बचाने के चक्कर में गेट पर खड़े दो यात्री ट्रेन से कूद गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं करीब तीन यात्रियों पर गर्म चाय गिरने के कारण वे गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें : जिम ट्रेनर की काली करतूत, बॉडी दिखाकर लड़कियों को करता था इम्प्रेस, फिर...

वेंडर को किया पुलिस के हवाले

हादसे के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने वेंडर को पकड़कर बीना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में गर्म चाय गिरने के कारण 27 साल के यात्री विश्वनाथ चौहान निवासी गोंडा और 25 साल के यात्री मनीष कुमार निवासी महाराजपुर सहित 32 साल के गोरखपुर निवासी दीपक झुलस गए हैं। तीनों को बीना में उतारकर इलाज के लिए ले जाया गया। दो यात्रियों का बीना में इलाज चल रहा है। एक यात्री की गंभीर अवस्था होने के कारण उसे सागर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : मौत का कुआं: एक को बचाने के चक्कर में मौत की नींद सो गए 4 लोग

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज