6 पेज के सुसाइड नोट में इकलौते बेटे का मां को लास्ट मैसेज, लिखी चौंकाने वाली बात

Published : Sep 07, 2024, 03:58 PM ISTUpdated : Sep 07, 2024, 03:59 PM IST
indore crime news update

सार

इंदौर में एक 23 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में प्रेमिका और उसके भाइयों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

इंदौर क्राइम न्यूज। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार (4 सितंबर) को ऋतिक नाम के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर लव अफेयर के चक्कर में आत्महत्या कर ली। उसने 6 पेज के सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका कृतिका और उसके भाईयों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा मां के लिए भी एक खास मैसेज छोड़ गया। उसने लिखा-'मां चिंता नहीं करना। मेरे पास इसके लिए कोई दूसरा उपाय नहीं था। मैं जा रहा हूं। अच्छे से रहना। पापा का ख्याल रखना और मेरी मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाना।'

मृतक ऋतिक ने लिखा कि प्रेमिका का भाई शुभम और निखिल उसे बेवजह लगातार टॉर्चर कर रहे थे। इसके अलावा लड़की भी ब्लैकमेल कर रही थी। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड का काफी ख्याल रखा था। उसके लिए अपना कॉलेज बंक करता था। रोज उसे सैंडविच खिलाता था। कई सारे गिफ्ट भी खरीद के दिए थे। हमलोंग ने भागकर शादी करने का भी प्लान किया था। लेकिन फिर भी मुझे परेशान किया गया। उसने आगे लिखा कि वो एक लड़का है। इसलिए कोई भी दूसरा आदमी उसकी बातों का विश्वास नहीं करेगा। इसलिए वो सुसाइड कर रहा है।

सुसाइड नोट में परिवार की सुरक्षा की मांग

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक लड़के का लड़की के साथ बीते 1 साल से अफेयर चल रहा था। इसके अलावा लड़के ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस से परिवार की सुरक्षा की अपील भी की है। मामले पर ऋतिक के परिवार वाले ने कहा कि उसका इकलौता लड़का था। वो लोडिंग रिक्शा चलाता था। उसकी एक बहन भी है। उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

भारत में युवा पुरुष कर रहे ज्यादा सुसाइड

केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आधार तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा आत्महत्या करते हैं। इसके मुताबिक देश में आत्महत्या के मामले हर साल 2 फीसदी के रेट से बढ़ रहे हैं। रिसर्च में पता चला है कि बीते 10 सालों में 24 साल के युवा की आबादी 58.2 करोड़ से घटकर 58.1 करोड़ रह गई है, जो काफी डरावने वाला है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में मानवता शर्मसारः सड़क किनारे महिला का रेप, दरिंदों ने वायरल किया Video

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी