साल भर लिव-इन में रहने के बाद पति के फ्रेंड ने किया ऐसा छल कि हो गया सब खत्म

Published : Dec 08, 2024, 05:45 PM IST
live in relationship

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर की 30 वर्षीय महिला ने पति के दोस्त पर शादी का झांसा देकर रेप करने और धमकी देने का आरोप लगाया। कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज किया। पूरी घटना पढ़ें।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जनपद के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने पति के दोस्त पर शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे करीब एक साल तक अपने साथ रखा और फिर अचानक भाग गया। अब पीड़िता ने उसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट से तंग आकर छोड़ा था पति का घर

कनाड़िया थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत पर सूरज सरदार के खिलाफ रेप और धमकी का मामला दर्ज किया है। महिला के अनुसार सूरज सरदार से उसकी पहचान उसके पति के माध्यम से हुई थी। महिला के अनुसार उसका पति उसके साथ रोज मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने पति को छोड़कर अपने मायके में मां के साथ रहने लगी थी। मायके आने पर भी सूरज उससे मिलने-जुलने आता था। बातचीत होती थी। इसी दौरान सूरज ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

शादी का झांसा और लिव-इन रिलेशनशिप के पेपर

सूरज ने महिला को भरोसे में लेने के लिए वकील की मदद से लिव-इन रिलेशनशिप के डाक्यूमेंट तैयार करवाए। इसके बाद दोनों एक घर में साथ रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सूरज ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो उसने शादी का झांसा दिया। जिस पर भरोसा करके महिला उसकी मनमानी का विरोध नहीं कर पाई और वो उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

घर छोड़कर भागा आरोपी अब दे रहा धमकी

महिला के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को सूरज ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाकर मारपीट की। 26 नवंबर को वह बिना बताए घर से भाग गया और महिला को धमकी दी कि उसके खिलाफ अगर कहीं शिकायत करने की तो वह उसे जान से मरवा देगा। महिला शुरू में उसकी धमकी से डरी सहमी हुई थी। महिला ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लौटा नहीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आखिरकार, महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी और शनिवार को कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

ये भी पढ़े…

आशीर्वाद के साथ चोरी: चोर ने भगवान से पहले की प्रार्थना, फिर उड़ाए 1.6 लाख, CCTV

MP-छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 15 नए सेंट्रल स्कूल...जानें एडमिशन प्रॉसेस और 5 खूबियां

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Z+ सिक्योरिटी में भी शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा, क्यों पाकिस्तान के निशाने पर?
सौतेली बेटी से बार-बार रेप, मां-बेटी का अश्लील वीडियो भी बनाया...अब आरोपी को डबल उम्रकैद