मरीज बनकर आए बदमाश, इलाज कराया, पैसे दिए और फिर डॉक्टर को मार दी गोली- वजह है ये

Published : Dec 28, 2024, 10:39 AM IST
Docter Murder

सार

इंदौर के राजेंद्र नगर में डॉक्टर सुनील साहू की गोली मारकर हत्या। बदमाश मरीज बनकर आए, लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी। जानें क्या है पूरा मामला।

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर की उनके ही क्लिनिक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कुंदन नगर में हुई, जहां बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि बाइक सवार हमलावर पेशेंट बनकर डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचे थे।

कैसे हुई घटना? 

डॉक्टर सुनील साहू अपने घर में क्लिनिक चलाते थे। घटना के दौरान बदमाश मरीज बनकर क्लिनिक पर आए। उन्होंने इलाज कराया और फीस चुकाई। जैसे ही डॉ. सुनील  साहू ने उनके पैसे लौटाने के लिए गल्ले से फुटकर पैसे निकाले, एक बदमाश ने उनके सीने पर पिस्तौल तान दी और रुपये मांगे। डॉक्टर ने विरोध करते हुए ऐतराज जताया तो बदमाश ने उनके सीने में गोली दाग दी।

क्या, कैसे हुआ? प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी कहानी 

घटना के समय क्लिनिक में डॉक्टर सुनील साहू का एक कर्मचारी भी मौजूद था। बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। परिजन तुरंत डॉक्टर को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुरानी दुश्मनी के एंगल पर जांच कर रही पुलिस 

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डॉक्टर सुनील की किसी से दुश्मनी थी या नहीं। और अगर दुश्मनी थी तो उसकी वजह क्या थी?

तीन महीने पहले खोला था क्लिनिक

डॉ. सुनील साहू मूल रूप से गुना के रहने वाले थे और दिन में एक अस्पताल में नौकरी करते थे। तीन महीने पहले ही उन्होंने कुंदन नगर में अपना क्लिनिक शुरू किया था। सुनील ने दो साल पहले इंदौर की एक युवती से शादी की थी। शादी वाले एंगल को भी पुलिस खंगाल रही है कि कहीं उस मैटर में तो कोई वाद-विवाद नहीं ल रहा था। 

इंदौर में अपराध का बढ़ता ग्राफ 

गौरतलब है कि इंदौर में 12 घंटे के भीतर यह दूसरी हत्या की घटना है, जिससे शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें…

पहले धक्का- फिर चाकू से 18 वार और आखिर में काटा गला, CCTV में कैद खौफनाक मंजर

सिहोर में ससुर को दामाद ने पत्थर से कूंच डाला, साले ने पकड़वाया, बताई ये वजह

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ग्वालियर : कांस्टेबल ड्यूटी से लौटा और लगा ली फांसी, दर्दनाक था बेडरूम का दृश्य
हरियाणा में कोहरे का कहर: रेवाड़ी के हाइवे पर भिड़ीं बसें, मची-चीख पुकार