सीहोर जिले में दामाद ने ससुर की पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जंगल से 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल पत्थर जब्त किया।

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते दामाद ने अपने ससुर की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में भाग गया, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुआ खुलासा? 

रेहटी पुलिस को फरियादी बबलू पिता कानसिंह बारेला ने बताया कि गांव के एक निवासी रूपा पिता लखन बारेला ने फोन पर सूचित किया कि उसके पिता कान सिंह का निधन हो गया है। उसने बताया कि उसके जीजा गेंदालाल और पिता के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान मारपीट से कान सिंह की मौत हो गई।

खेत में पिता गिरे थे औंधे मुंह

जब बबलू गांव पहुंचा तो उसने अपने पिता को खेत में औंधे मुंह गिरा हुआ पाया। उनकी नाक और शर्ट पर खून लगा था और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने पुलिस के सामने किया अपराध स्वीकार 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गेंदालाल उर्फ गेंदाराम पिता चतरसिंह बारेला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के चलते उसने पत्थर से हमला किया था। आरोपी ने बताया कि वह अपनी खुन्नस में यह कांड किया है।

पुलिस ने किया सबूत बरामद 

घटना में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह घटना पारिवारिक विवादों के कारण रिश्तों में आई दरार का एक गंभीर उदाहरण है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को जल्द पकड़कर न्याय की दिशा में कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें…

कौन है बाबा नाथेश्वर धाम सरकार? जिन पर उन्हीं की भक्त ने लगाया सनसनीखेज आरोप

सुहागरात में दूल्हन हुई गायब- सुबह सामने आया ये खौफनाक सच, लोग रह गए दंग