लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ, बेटे ने दिया संकेत

Published : Feb 17, 2024, 04:09 PM ISTUpdated : Feb 17, 2024, 05:05 PM IST
Kamal Nath

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, उनके बेटे नकुल नाथ और कुछ अन्य कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अपने बेटे और अन्य समर्थक नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने इसका संकेत भी दे दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस हटा दिया है। मध्य प्रदेश के सोनकच्छ से कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रोफाइल से पार्टी का लोगो हटाया है। वर्मा को कमल नाथ का समर्थक में माना जाता है।

ऐसी कोई बात होगी तो बताऊंगा: कमल नाथ
यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी में शामिल होंगे। कमल नाथ ने कहा, "अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं आप सबको सबसे पहले खबर करूंगा।" आप इनकार नहीं कर रहे हैं। इसपर कमलनाथ ने कहा, "इनकार की बात नहीं है। ये आप लोग कह रहे हैं। आप लोग उत्साहित हो रहे हैं। मैं तो उत्साहित नहीं हूं, इस तरफ चाहे उस तरफ। अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को ही कहूंगा।"

दिग्विजय सिंह ने कहा- कमलनाथ नहीं छोड़ सकते कांग्रेस

कमलनाथ और नकुल नाथ की ओर से उनके भाजपा में शामिल होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इन अटकलों को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार रात को कमलनाथ से बात की। उन्होंने कहा, "हम उस व्यक्ति से कैसे उम्मीद कर सकते हैं, जिसने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया, वह छोड़ देगा? हमें ऐसी उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।"

बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है। पिछले दिनों महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ दी थी। सिद्दीकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार गुट में शामिल हुए हैं। वहीं, देवड़ा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हुए हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी