माँ नर्मदा जयंती: CM मोहन यादव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं, इस तरह मनाया जश्न

Published : Feb 05, 2025, 05:32 PM IST
Narmada Jyanti

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और जल संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने नर्मदा को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा बताया और उसके आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। अमरकंटक से निकलीं माँ नर्मदा ओंकारेश्वर से होती हुईं बड़वानी के बाद गुजरात तक जाती हैं। माँ नर्मदा अपने जलरूपी आशीष से निमाड़, मालवा सहित प्रदेश के सभी अंचलों की प्यास बुझाती हैं और सिंचाई के माध्यम से खेतों को तृप्त करने वाली माँ नर्मदा अन्नदाता किसानों के लिए जीवनदायिनी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा का आध्यात्मिक-धार्मिक सामर्थ्य, पुण्य सलिला को अपार श्रद्धा का आधार प्रदान करता है। आदि शंकराचार्य ने ओंकोरश्वर धाम पर ही शिक्षा ग्रहण की और समूचे देश में सनातन धर्म की संस्कृति को पुन: पुष्पित-पल्लवित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीवन, आस्था और संस्कार की अविरल धारा माँ नर्मदा का वंदन करते हुए प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती की बधाई दी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Today: दिल्ली-UP से रायपुर तक भीषण गर्मी! आज 41°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें 10 शहरों का हाल
Unnat Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव 2026, किसानों को योजनाएं, तकनीक और बाजार तक मिली पूरी जानकारी