Paris Olympic 2024 Medalist अमन सहरावत को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दी बधाई

Published : Aug 10, 2024, 09:53 PM ISTUpdated : Aug 11, 2024, 09:42 AM IST
Aman Sehrawat

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहलवान अमन सहरावत ने भारत को कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अमन को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके अद्वितीय खेल प्रदर्शन की सराहना की है।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले अमन सहरावत को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बधाई दी है। डॉ.यादव ने कहा कि अमन सहरावत ने कुश्ती में देश का तिरंगा लहराया है। उनके अद्वितीय खेल के प्रदर्शन की वजह से भारत के खाते में एक और मेडल आया है। देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है।

अमन सहरावत की जीत पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा: अमन सहरावत ने कुश्ती में भी तिरंगा लहराया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अद्वितीय खेल का प्रदर्शन करने वाले अमन सहरावत को कुश्ती के 57Kg फ्रीस्टाइल इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप निरंतर अथक परिश्रम और असाधारण खेल कौशल से राष्ट्र को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित करते रहिए, हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व है।

 

 

पहलवानी में भारत को अबतक सात मेडल

हॉकी के बाद भारत को सबसे अधिक मेडल पहलवानी में मिले हैं। पहलवानी में भारत को सात मेडल मिले हैं। 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक में केडी जाधव ने कुश्ती में कांस्य जीता था। 2008 में बीजिंग ओलंपिक में सुशील कुमार ने कांस्य जीता था। लंदन ओलंपिक 2012 में सुशील कुमार ने सिल्वर जीता। योगेश्वर दत्त ने भी लंदन ओलंपिक में कांस्य जीता। रियो ओलंपिक 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था। टोक्या ओलंपिक 2020 में रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल जीता था। टोक्यो में ही बजरंग पूनिया ने भी कांस्य पदक जीता था। अब 2024 पेरिस ओलंपिक में अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज जीतकर सातवां मेडल पहलवानी में दिलाया है।

यह भी पढ़ें:

Video: पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य जीतने पर PM मोदी ने फोन कर दी बधाई

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी