मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला सबसे बड़ा मंत्रालय

Published : Dec 31, 2023, 10:47 AM ISTUpdated : Dec 31, 2023, 10:49 AM IST
madhya pradesh cm mohan yadav cabinet

सार

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार में कई दिनों के इंतजार के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है। बता दें कि 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार के 5 दिन बाद 30 तारीख को  दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दे दी गई है 

भोपाल. 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश के सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार के पांच दिन बाद रविवार को यानि 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने 28 मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। जिसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम के विभाग भी शामिल हैं। सीएम यादव ने यह फैसला शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद भोपाल आकर देश शाम किया। बता दें कि मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल 28 मिनिस्टर के हुए विभागों के इस बटंवारे में कई मिनिस्टर खुश हैं तो कईयों को मायूसी हाथ लगी है।

सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने पास रखे ये विभाग

बता दें कि मंत्रियों के इस बंटवारे में सबसे ज्यादा बड़ा विभाग और फावरफुल डिपार्टमेंट का बंटवारा नहीं किया है। यानि मुख्यमंत्री मोहन यादव गृह विभाग और जनसंपर्कअपने पास रखे हैं। वहीं वित्त विभाग उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को सौंपा गया है। तो दूसरी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा दिया है।

कैबिनेट मंत्रियों को क्या मिला

1. कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य

2. प्रहलाद सिंह पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम

3. राकेश सिंह को- लोक निर्माण विभाग

4. करण सिंह वर्मा- राजस्व विभाग

5. उदय प्रताप सिंह- परिवहन, स्कूल शिक्षा

6. कुंवर विजय शाह- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

7. संपतिया उइके- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

8. तुलसी सिलावट- जल संसाधन

9. एंदल सिंह कंसाना- किसान, कल्याण एवं कृषि विकास

10. निर्मला भूरिया - महिला एवं बाल विकास

11. गोविंद सिंह राजपूत - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

12. विश्वास सारंग - खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

13. नारायण सिंह कुशवाह- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण

14. नागर सिंह चौहान- वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण

15. प्रद्यूमन सिंह तोमर- ऊर्जा विभाग

16. राकेश शुक्ला- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा

17. इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा

18. चेतन्य काश्यप- सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मिनिस्टर को मिला कौन सा विभाग

1.धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व

2. दिलीप जायसवाल- कुटीर एवं ग्रामोद्योग

3. गौतम टेटवाल- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)

4. लखन पटेल- पशुपालन एवं डेयरी

5. नारायण सिंह पंवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग

6. कृष्णा गौर- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण

राज्यमंत्रियों को मिले कौन से विभाग

1. प्रतिमा बागरी- नगरीय विकास एवं आवास

2. नरेंद्र शिवाजी पटेल - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

3. राधा सिंह- पंचायत एवं ग्रामीण विकास

4. दिलीप अहिरवार- वन, पर्यावरण

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BHEL ने रचा इतिहास, बनाया भारत का पहला स्वदेशी 1200 kV अल्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट