MP News: सीएम मोहन यादव ने सिवनी-मालवा को दी 1000 करोड़ की सौगात, सड़क-विकास कार्यों का शुभारंभ

Published : Apr 16, 2026, 06:06 PM IST
CM Mohan Yadav Seoni Malwa News

सार

CM Mohan Yadav Seoni Malwa: सीएम मोहन यादव ने सिवनी-मालवा में 972 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि-पूजन किया और 106 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। महिलाओं, किसानों और बच्चों के लिए नई योजनाओं व विकास घोषणाओं की जानकारी दी गई।

CM Mohan Yadav: 16 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा में कई बड़े विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने 972.16 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के उन्नयन और पुनर्निर्माण का भूमि-पूजन किया। यह 72.18 किलोमीटर लंबा मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इसके साथ ही 106.34 करोड़ रुपये के 96 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया गया, जिनमें 45 कार्य 48.65 करोड़ और 51 कार्य 57.69 करोड़ रुपये के शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हितग्राहियों को लाभ भी दिया।

रोड शो और जनता का भव्य स्वागत

रोड शो के दौरान जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर फूल बरसाकर अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम से पहले कन्या पूजन किया गया और पूरे क्षेत्र में उत्साह और स्वागत का माहौल देखने को मिला।

महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर कई बड़े फैसलों का विरोध करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

लाड़ली बहना योजना और महिला लाभ

लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अब तक 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि दी जा चुकी है। प्रत्येक महिला को 40,500 रुपये से अधिक सहायता मिल चुकी है। भविष्य में राशि 1500 रुपये तक बढ़ाने की योजना है। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास

इस सड़क परियोजना से इंदौर और उज्जैन तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

सामाजिक योजनाएं और सुविधाएं

माता यशोदा योजना के तहत स्कूल बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। राहवीर योजना में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपये प्रोत्साहन मिलता है। एयर एम्बुलेंस और शव वाहन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

किसान कल्याण योजनाएं

किसानों के लिए गौशालाओं में अनुदान बढ़ाया गया है और सोलर पंप 90 प्रतिशत सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं। गेहूं की खरीद जारी है और उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। दूध उत्पादन बढ़ाने पर भी सरकार काम कर रही है।

नई सिंचाई परियोजना और घोषणाएं

नर्मदा नदी पर प्रस्तावित सिंचाई परियोजना से 40 गांवों के 10 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही स्कूलों और बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं भी की गईं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP में कब और कैसे होगी जनगणना, CM डॉ. मोहन यादव ने दी डिटेल में जानकारी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा लोकतंत्र: महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर, 33% आरक्षण पर चर्चा