
भोपाल. 230 विधानसभा वाले मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। लेकिन चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बिगड़े बोल सामने आने लगे हैं। वोट की चाहत वह एक दूसरे पर जमकर तंज कस रहे हैं। इसी बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक दलित महिला को आइटम कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो पुराना है।
'कमलनाथ ने मिजोरम और त्रिपुरा का अपमान किया'
दरअसल, कमलानाथ के इस वीडियो को बीजेपी नेता किरन रिजिजू ने शेयर किया है। उन्होंने इस क्लिप के साथ लिखा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने एक दलित महिला को 'आइटम' कहकर संबोधित करते हुए मिजोरम और त्रिपुरा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की तुलना मिजोरम और त्रिपुरा जैसे महत्वहीन छोटे राज्यों से नहीं की जा सकती। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने लगातार उत्तर-पूर्व का अपमान किया। मध्य प्रदेश एक महान राज्य है लेकिन उत्तर पूर्वी राज्यों का अपमान न करें।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।