MP Election 2023: CM शिवराज सिंह चौहान ने किया गांधी परिवार पर पलटवार- 'झूठ बोलते हैं राहुल-प्रियंका गांधी, किस मुंह से करते हैं भ्रष्टाचार की बात?'

Published : Nov 07, 2023, 03:27 PM IST
Shivraj-Singh-Chouhan-attack-Rahul-Priyanka-Gandhi

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कर्मचारी-अधिकारियों को धमकाने पर पूछा- क्या यह सब सोनिया गांधी के इशारे पर हो रहा है?।

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिन पहले सोमवार को इंदौर पहुंची थीं, जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था, जिस पर पलटवार करते हुए सीएम ने दोनों भाई-बहन को झूठा बताते हुए भ्रष्टाचार और सरकारी कर्मचारियों को धमकाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल-प्रियंका पर क्या कहा?

CM शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज ऐजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि- "प्रियंका जी और राहुल जी ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ देते हैं" उन्होंने कहा कि ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है। 2G घोटाला, 3G घोटाला, 4G घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती..? छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि- अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे का, सट्टेबाज आरोप लगा रहे हैं वहां की सरकार के खिलाफ। नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं प्रियंका जी आपको याद नहीं आता..। सीएम ने कहा कि बलात्कार कांग्रेस शासित राजस्थान में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ देती हो, आपको तनिक भी शर्म नहीं आती..? भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार की याद दिलाते हुए शिवराज ने कहा कि "जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए..? क्या आप भूल गई, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाढार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। किस मुंह से आप बात करती हैं..?"

सोनिया गांधी के इशारे पर धमका रहे कांग्रेस नेता?

CM शिवराज ने कमर्चारियों को धमकाने के मामले में प्रियंका गांधी से सवाल किय़ा कि क्या कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इशारे पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को धमका रहे हैँ? कभी बहनों को धमकाते हैं, घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या बच्चों को भूखा मार देंगे..?

कमलनाथ सरकार ने बहनों का पैसा बंद करने का पाप 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के वक्त याद दिलाते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में ₹1000 देना बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा कि लेकिन यह शिवराज सिंह चौहान की योजना है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, पैसा आ रहा है, अभी भी आ रहा है, धनतेरस के पहले भी आ रहा है और बाद में भी लगातार आता रहेगा। केवल आता ही नहीं रहेगा 1250 से बढ़ाकर क्रमशः उसे 3000 तक ले जाऊंगा, यह हमारी गारंटी है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं