MP Election 2023: शिवराज सिंह चौहान ने सतना में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- 'कांग्रेस नेताओं को जनता की नहीं, सिर्फ अपने परिवार की चिंता'

Published : Nov 03, 2023, 05:46 PM IST
Shivraj-Singh-Chouhan-in-Satna

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सतना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान निशाना साधा- 'सोनिया राहुल-प्रियंका को स्थापित कर रहीं, नकुल को स्थापित कर रहे कमल नाथ और दिग्विजय सिंह भी अपने बेटे को मध्य प्रदेश में स्थापित करने में जुटे।'

सतना. आप गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा ही अपने परिवारों की चिंता की है। सोनिया गांधी ने बेटा राहुल और बेटी प्रियंका को ही स्थापित करना चाहा है। इसी परंपरा को मध्य प्रदेश में कमल नाथ जी निभा रहे हैं। वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। कमल नाथ ने तो अपने बेटे नकुल से टिकट भी अनाउंस करवा दिया। इसके बाद दिल्ली से कांग्रेस ने टिकट घोषित किया। यह आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सतना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा सिर्फ कमल नाथ ही नहीं, दिग्विजय सिंह भी अपने बेटे जयवर्धन सिंह को स्थापित करने में जुटे हैं। सीएम ने कहा कि पर्दे के पीछे इंडी गठबंधन तो बिखर ही गया है। इंडी गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है।

आज नीतीश कुमार जी ने भी कहा है कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती। अब कांग्रेस भी बिखर रही है। यही कारण है कि अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं।

आपस में ही लड़ रहे कांग्रेसी नेता : शिवराज शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो जय वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय वीरू की जोड़ी नहीं है। सीएम शिवराज ने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के नाम लिये बगैर कहा कि एक फिल्म आई थी "मेरे अपने" जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। मित्रों, यह बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

राम को काल्पनिक कहती थी कांग्रेस : शिवराज शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जो भगवान राम को काल्पनिक कहती थी। इन्होंने तो कोर्ट में इसका एफिडेविट भी दिया था। ऐसे ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे। बताओ कौन से कमरे में राम का जन्म हुआ? यह वो कांग्रेस थी, जो राम जी को काल्पनिक बताती थी। आज जब वह देख रही है देखिए राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान है, भारत की पहचान है। उनके बिना यह देश नहीं जाना जा सकता।

अब राम नाम की माला जप रहे, हनुमान चालीसा पढ़ रहे : सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब जब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो राम नाम की माला जप रहे हैं, हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। यही तो कांग्रेस का चरित्र है।

दिग्विजय की चक्की ने कमल नाथ को पीसा : सीएम शिवराज सिंह चौहान

कमल नाथ के चक्की पीसने वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी मुझे पता नहीं, फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया।

कांग्रेस ने विंध्य से अन्याय किया : सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विंध्य ने कांग्रेस को सब दिया, लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया।

चाहे दिग्विजय सिंह जी का शासन काल हो या उससे पहले कांग्रेस की सरकारें रही हों। विकास की दृष्टि से हमेशा पिछड़ा रखने का पाप अगर किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। सीएम ने कहा कि मैं कमल नाथ से पूछता हूं कि वे बताएं अपने सवा साल का कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या किया? कितने बार विंध्य के दौरे किए, विंध्य को क्या दिया।

भाजपा ने विंध्य का विकास किया :​ शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने कहा कि हम हिसाब देने को तैयार हैं। विंध्य का जो विकास हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है।

सतना में बनेगा ग्लोबल स्किल पार्क: सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी भोपाल में सिंगापुर की मदद से एक ग्लोबल स्किल पार्क बना है। अभी मैंने उसका उद्घाटन किया है। इसमें बच्चों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां स्किल्ड मैनपॉवर तैयार करके यहां के बच्चों को रोजगार ठीक से मिले क्योंकि रोजगार के लिए स्किल जरूरी है। अब सतना में भी ऐसा ही ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा।

विंध्य के विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे : सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने सपना कोई अगर देख ले तो यह बड़ा कस्बा नहीं बढ़ते हुए महानगर का स्वरूप धारण कर रहा है। मैं विस्तार से काम नहीं गिनाना चाहता कम बोलते हैं। चाहे मेडिकल कॉलेज हो, एलीवेटेड कॉरिडोर हो, सतना बाणसागर समूह जलप्रदाय योजना हो, रामनगर माइक्रो इरिगेशन की स्कीम हो, सीएम राइज स्कूल हो। सांस्कृतिक दृष्टि से अगर देखेंगे जहां विंध्य में एक तरफ मां शारदा लोक बनाने का हमने फैसला किया है। वहीं बनवासी राम लोक चित्रकूट में बनेगा। वेंकटेश मंदिर के प्रांगण में भी आपने देखा जो काम हुआ है संतोषी माता तालाब का निर्माण, मैं काम नहीं गिना रहा हूं कामों की सूची आपके पास है। लेकिन मैं गणेश सिंह जी को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने सतना के लिए अपना विजन जो कुछ हुआ है आपके सामने है। लेकिन भविष्य में हम क्या करेंगे उसका विजन जनता के सामने प्रस्तुत किया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते